HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 01 Oct, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 19.2℃
news-details
अग्रवाल महिला मण्डल में बिखरा होली का रंग

अग्रवाल महिला मण्डल में बिखरा होली का रंग

आबूरोड। श्री अग्रवाल महिला मण्डल द्वारा होली के पावन पर्व पर फाग महोत्सव मनाया गया। महिलाओ ने भजनो के साथ पुष्प व गुलाल से होली के रंग मे नहलाया। बच्चो ने आकर्षक कृष्ण-राधा व सुदामा की झांकियां प्रस्तुत कि। होली के पावन पर्व पर अग्रवाल महिला मण्डल द्वरा अग्रवाल विष्णु धर्मशाला मे रविवार को फाग महोत्सव का आयोजन किया गया। महिला मण्डल की अध्यक्षा सुनीता अग्रवाल ने बताया कि हर साल कि भांति इस साल भी महिला मण्डल द्वारा फागन महोत्सव बडी धूम धाम से मनाया गया। महोत्सव मे श्री कृष्ण भगवान की आरती के बाद महिलाओ द्वारा फागन भजन व गीतो की प्रस्तुति दी गई। फागन गीतो मे जयकारो व पुष्प गुलाल को आसमान मे उडाते हुये भक्त श्री कृष्ण लिला मे नाचते गाते हुये फूलो व गुलाल से होली खेलते हुये महिलाओ ने पूरे पण्डाल को होली के रंग मे रंग दिया। महोत्सव मे छोटे बच्चो द्वारा श्री कृष्ण भगवान, राधा व सुदामा का वेश लेकर आकर्षक झांकियां प्रस्तुत कि गई। देर सांय तक चले महोत्सव मे अग्रवाल समाज कि महिलाओ ने बढ चढ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में महिला मण्डल की अध्यक्षा सुनीता अग्रवाल,उपाध्यक्ष सुनिता जैन, मंत्री ममता अग्रवाल, उमा ओरिया, राधा सिंहल, कुमारी हनी सहित महिलाओ ने सहयोग दिया। महिला मण्डली ने भजना कि प्रस्तुती दी महिला मण्डल ने महोत्सव में भजनो की प्रस्तुति देते हुये। कोई अपना बनाकर देखो, कितना प्यार लुटाया प्रेम बढाकर देखो। जब से देखा तुझे न जाने किया हो गया, खाटू वाले श्याम मै तेरा हो गया...। भगत के वश मे है भगवान, कर दे बैढा पार श्याम...। नजर न लागे तोने ओ खाटू वाले श्याम...... । मेरे सर पे रख दो बाबा दोनो हाथ, देना हो तो देदो जनम जन्म का साथ......। उसके बाद बागडा ने मोर छडी का जादू निराला, इसको थामे है खाटू वाला... ...। अरे द्वार पालो कन्हैया से कह दो, दर पे तुम्हारे गरीब सुदामा आ गया है...। पर महिलाओ ने श्री श्याम के रंग मे नृत्य कर खूब आनन्द लिया। जल मे निर्मलता चंदन मे शीतलता देखी है... श्री श्याम बाबा भजन संध्या आयोजित आबूरोड। फालगुनी गयारस पर श्री श्याम मित्र मण्डल द्वारा विष्णु धर्मशाला मे आयोजित भजन संध्या देर रात तक भजन कलाकारो ने बांधा समा । प्रख्यात भजन कलाकारो ने एक से बढकर एक भजन प्रस्तुत कर पण्डाल को भक्तिमय किया। श्याम बाबा का आलौकिक श्रंगार ने सभी को किया मंत्र मुगध। फूलो की होली खेल मनाया फागन पर्व। abu-road-news-bhajan-march

Search