HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 30 Sep, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 20.9℃
news-details
अग्रवाल महिला सब खेलो-सब जीतो प्रतियोगिता हुई सम्पन्न

अग्रवाल महिला सब खेलो-सब जीतो प्रतियोगिता हुई सम्पन्न

प्रतियोगिता में महिलाओ व बालिकाओ का उमडा सैलाब आबूरोड। अग्रवाल महिला सब खेलो-सब जीतो एक मिनट प्रतियोगिता मे समाज की महिलाओ व युवतियो ने बढ़चढ कर भाग लिया। समाजके प्रवक्ता एवं मिडिया प्रभारी सतीष अग्रवाल ने बताया कि अग्रसेन जयन्ती महोत्सव के तहत् अग्रवाल बालिकाओ एवं महिलाओ के बीच सब खेलो-सब जीतो (एक मिनट प्रतियोगिता) आयोजित हुई । इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अग्रवाल महिलाओ व बालिकाओ का सैलाब उमड पडा साथ ही कार्यक्रम स्थल पर दर्शको के तौर पर सैकडो अन्य महिलाऐ व बालिकाऐ उपस्थित रही । agrasen-jayanti-celebration-abu-road-1 इस प्रतियोगिता की विशेषता थी कि इसमें भाग लेने वाले हर प्रतिभागी को कुछ न कुछ ईनाम मिलना निश्चित था । जिससे भाग लेने वाली सभी प्रतिभागियो ने उत्साह व उमंग का माहौल था । इस प्रतियोगिता के लिऐ अविवाहित एवं विवाहित के दो ग्रुप बनाये गये । अविवाहित ग्रुप में 24 लडकियो ने भाग लिया जिसमें प्रथम स्थान पर झलक अग्रवाल एवं द्वितीय स्थान पर नेहा अग्रवाल विजेता रही। इसी प्रकार विवाहित महिला ग्रुप में 80 महिलाओ ने भाग लिया जिसमें प्रथम स्थान पर बेबी पत्नी महेश कुमार एवं द्वितीय स्थान पर प्रीति पत्नी आशीष कुमार विजेता रही । agrasen-jayanti-celebration-abu-road-2 इस प्रतियोगिता संयोजक सीमा मंगला, रेखा अग्रवाल व मंजू बधालिया अपनी समिति की सहयोगी सदस्य नीता गर्ग, जया मित्तल, भावना अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, सीमा जैन, संध्या गर्ग, अलका अग्रवाल एवं संतोष गोयल के साथ प्रतियोगिता स्थल पर उक्त प्रतियोगिता का संचालन किया एवं विजेताओ को मौके पर ही अग्रवाल महिला मण्डल की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता अग्रवाल एवं प्रतियोगिता की संयोजक सीमा मंगला, रेखा अग्रवाल व मंजू बधालिया द्वारा पुरूस्कार वितरित किये गये । agrasen-jayanti-celebration-abu-road-4

Search