HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 30 Sep, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 18.2℃
news-details
बेटी बचाओ, बेटी पढाओ के संदेश मैराथन कल आबू रोड में

बेटी बचाओ, बेटी पढाओ के संदेश मैराथन कल आबू रोड में

आबूरोड, श्री अग्रसेन जयन्ती महोत्सव के तहत 4 अक्टुबर को अग्रेसन जयन्ति महोत्सव के पहले रविवार को प्रात: 6.30 बजे बेटी बचाओ, बेटी पढाओ के संदेश पर मैराथन दौड आयोजित की जा रही है, मेराथन दौड को लेकर समाज के पदाधिकारीयों ने मार्ग का निरिक्षण कर तैयारीयों का जायजा लिया। समाज के मंत्री अशोक गर्ग ने बताया की मेराथन अग्रवाल विष्णु धर्मशाला से प्रारम्भ होकर,जगदीश चौराहा, पारसीचाल, सदर बाजार, राजकिय चिकित्सालय के सामने होती हुई शांतिकुंज के समीप बी.एस. मेमोरियल स्कूल पर समाप्त होगी । समाज के प्रवक्त सतीश अग्रवाल ने जानकारी देते हुये बताया की उक्त मैराथन दौड़ को विष्णु धर्मशाला से जिला प्रमुख पायल परसरामपुरिया एवं अग्रवाल समाज के अध्यक्ष डॉ. महावीर प्रसाद बंसल सहित अन्य हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेगे, मैराथन दौड के मार्ग पर जगह-जगह प्रतिभागियों के लिये अल्पाहार व एनर्जी डिक्स की व्यवस्थाऐ की गई है । मैराथन दौड को सफल बनाने एवं अधिक से अधिक से प्रतिभागी सुनिश्चित करने के लिये कार्यक्रम के संयोजक येशु अग्रवाल एवं विनय गोयल ने तैयारियो को अन्तिम रूप दिया और बताया कि सैकडो की संख्या में प्रतिभागी दौड में शामिल होगे ।

Search