New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.
Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night
इस कार्यक्रम में राजस्थानी वेशभूषा से राजस्थान की झलक और टूरिज्म पधारो म्हारो देश की छंटा तो बस देखते ही बन रही थी। सभी विद्यालय के बच्चे राजस्थानी पोशाक से सुस्जज्ति थे । उनके माता पिता भी राजस्थानी वेशभूषा में आए थे। इस बार का यह थीम मातृ शक्ति पूजन को राजस्थान को विविध रंगों में रंगता नजर आ रहा था। इस अवसर पर मातृशक्ति कार्यक्रम के अलावा देश भर से आए अतिथियों को राजस्थान के परंपराओं और इतिहास से रूबरू कराया गया।
माउंटआबू में वार्षिक उत्सव मातृ शक्ति पूजन समारोह के दौरान उमड़े। माउंटआबू के आदर्श विद्या मंदिर शंकर विद्या पीठ में मातृ शक्ति पूजन समारोह भव्य तरीके और धूमधाम से शुरू हुआ। वार्षिक उत्सव मातृ शक्ति पूजन समारोह विद्यालय के प्रांगण में इस महान उत्सव का शुभारंभ देश राजस्थान के भव्य इतिहास के साथ शुरू हुआ। सभी लोगों को राजस्थान से जुड़ी अद्भुत एतिहासिक डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई। इस मौके पर मातृ शक्ति पूजन का दृश्य सबको भाव-विभोर कर देनेवाला था। महिलाओं को सम्मान देने और उनके आदर की यह परंपरा शंकर विद्यापीठ की परंपरा है जिसमें शामिल होने के लिए हर साल भारी तादाद में देशभर से महिलाएं और पुरुष आते है। लगभग पांच हजार लोग जमाव बिंदु पर पहुंच चुके माउंटआबू के ठंड में भी इस अद्भुत सालाना समारोह में नजर आए।
इस बार सभी अभिभावकों को राजस्थानी वेशभूषा में आना था। लिहाजा आदर्श विद्या मंदिर शंकर राजस्थानमय हो गया। सभी अभिभावक राजस्थानी वेशभूषा में आए थे। अभिभावकों में पिता और मां सभी राजस्थानी वेशभूषा की रंगों में दिखे। यह समां पूरे माहौल को आकर्षक बना रहा था। यह सबकुछ बस ऐसा था जैसे पूरे राजस्थान की संस्कृति आदर्श विद्या मंदिर में स्थापित हो गई हो।
मातृ शक्ति पूजन शुरू हुआ जिसमें एक विद्यार्थी अपने मां की पुजा करता है। अपने-अपने विद्यालय के बच्चों ने एक थाल में तिलक और माला लेकर सबसे पहले अपनी मां के चरण स्पर्श किए।
तिलक लगाने के बाद उन्होंने अपनी मां को माला पहनाया। ऐसे करते अपने बच्चों को देख कई मां की आंखों में आंसू की अविरल धारा बह चली। यह दृश्य सबको भाव-विभोर कर देने के लिए काफी था
क्योंकि ऐसा दृश्य सिर्फ हिंदुस्तान की पावन धरती पर ही देखने को मिल सकता है जहां शाश्वत संस्कृति की शाश्वत धारा बहती है। यहां माता के उस शक्ति के पूजन होती है जिससे समूचे विश्व का आधार और निर्माण सुनश्चित हुआ है। इस अवसर पर माउन्ट आबू नगरपालिका के अध्यक्ष सुरेश थिंगर, नगरपालिका आबू रोड के अध्यक्ष सुरेश सिन्दल, विद्या भारती जोधपुर के सचिव महेन्द्र दवे, राष्ट्रीय स्वंय सेवक संध राजस्थान क्षेत्र के प्रचारक दुर्गादास सिरोही जिले के आरएसएस प्रमुख अशोक चुर्तवेदी, वायु सेना माउन्ट आबू के गु्रप केपटन ए बी खेडवाल सहित अतिथियो ने विद्यार्थियों को आर्शीवाद दिया। विद्यालय के प्रचार्य पी सी सुथार ने कार्यक्रम का संचालन किया और विद्यालय के कोधाष्यक्ष गोपाल सिंह जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया।