New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.
Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night
शनिवार की सुबह से चले घटना क्रम ने रविवार को एक नया मोड ले लिया जो कि पूरे शहर मे चर्चा का विषय बना रहा। जांच अधिकारी सदर पुलिस के एसआई नरसीरराम ने बताया कि एक करोड की राशि को बरामद करने में पुलिस ने आज नई बात कही व बताया कि पुलिस ने यही राशि चार लोगो से पकडी और इसे जब्त किया गया है यह राशि किस तरह की है यह आयकर विभाग की जांच के बाद पता चलेगा और इसके अवैघ होने पर आगे कार्यवाही की जायेगी। मामले मे जांच चल रही है विदेशी नागरिक की आज फलाईट है जिसे रोका गया है आयकर विभाग की टीम के आने के बाद राशि के बारे में पता चह सकेगा यदि यह राशि अवैघ हुइ तो मामला दर्ज कर सम्बधित लोगो के खिलाफ मामला दर्ज किया जायेगा। मामले की जांच की जायेगी इसके बाद ही राशि के बारे पता चल सकेगा।
वही विदेशी नागरिक के एक करोड के मामले में पुलिस ने लाये सभी लोगो को रात को छोड दिया वही राशि को जब्त कर आयकर विभाग को सूचित किया है। आज शाम तक आयकर की टीम थाने नही पहुची वही मामले के जांच अधिकारी ने बताया कि विदेशी नागरिक की आज की फलाईट थी जिसे रदद कर दिया गया है।
तो उपाधिक्षक ने क्यो बताया कि वाया मिडिया मिली राशि
शनिवार को एक करोड कि राशि मिलने के बाद सदर थाने मे पत्रकारो को घटना कि जानकारी देते हुये पुलिस उपाधिक्षक प्रिती कंकाणी द्वारा बताया गया था कि यूएसए के एक नागरिक द्वारा चेरिटी के लिय एक करोड कि राशि लाई गई थी जो कि पुराने नोट होने के कारण उनके द्वारा सीए व चार अन्य लोगो के माध्यम से राशि को बदलवाने के लिये दी गई लेकिन उनके द्वारा राशि नही लोटाने पर उनके खिलाफ सदर थाने मे रिपोर्ट दी इस पर पुलिस द्वारा जांच कर वाया मिडिया एक करोड कि राशि बरामद कि गई लेकिन रविवार को अपनी बात से पलटते हुये पुलिस ने चार लोगो से रास्ते मे यह राशि बरामद होना बताया क्या है दोनो बाते पुलिस पर सवालिया निशान नही लगा रही।
क्यो नही बता रही पुलिस उन चार लोगो के नाम
कल तक जो पुलिय वाया मिडिया रकम बरामद होने कि बात कह रही थी वही आज चार लोगो से रूपये बरामद होने कि बात बता रही है फिर क्यो पुलिस उन चारो के नाम नही बता रही है यह भी एक सवाल पेदा कर रहा है। कही उंचे रसूखदारो को बचाने का प्रयास तो नही है यह।
ब्रहाकुमारी संस्था ने चेरिटी की बात को नकारा
ब्रहाकुमारी संस्था के मिडिया प्रभारी कोमल यादव ने जानकारी देते हुये बताया कि ब्रहाकुमारी संस्था किसी भी प्रकार कि चेरिटी नही लेती है, ओर यूएसए के युवक मार्क संस्था मे आते तो है लेकिन यह एक करोड कि राशि संस्था को चेरिटी कर रहे थे इसे नकारा। यादव ने कहा कि हमारी संस्था कोई चेरिटी नही लेती है।
विदेशी युवक भी शक के घेरे में
विदेशी युवक अपने आपको चार दिन पूर्व भारत मे आने कि बात कह रहा है ओर एक करोड कि राशि चेरिटी करने का बता रहा है लेकिन भारत मे तो 8 नवम्बर से ही एक हजार व पांच सो के नोटो को बंद कर दिया है तो यह राशि वह कहां से लाया यह भी बात पूरे घटना मे एक संदेह पेदा कर रही है कही विदेशी कि आड मे कोई ब्लेक मनी को सफेद करने का प्रयास नही कर रहा। वही विदेशी युवक से भी पूरी तरह कि पूछताछ हि पूरे घटना को सही दिशा दे सकती है।