HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 01 Oct, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 22.9℃
news-details
आबूरोड का विकास रथ अब सुरेश सिंदल के हवाले

आबूरोड का विकास रथ अब सुरेश सिंदल के हवाले

आबू रोड नगर पालिका चुनाव में भाजपा के 15 पार्षद ने जीत हासिल कर बढ़त बनाई वही कांग्रेस के हाथ 10 व अन्य के हाथ 5 सीटें आई, नगर पालिका अध्यक्ष के चुनाव में 18 पार्षद के वोट भाजपा के पक्ष में रहे और सुरेश सिंदल को आबू रोड नगर पालिका का अध्यक्ष घोषित किया गया, उपाध्यक्ष पद का चुनाव कल होगा | आबू रोड का विकास अति आवश्यक है, माउंट आबू आने वाले पर्यटक आबू रोड होते हुए ही माउंट आबू पहुँचते है, साथ ही गुजरात बॉर्डर पर स्थित आबू रोड में वर्तमान में अनेक इंजीनियरिंग एवं अन्य महाविध्यालय खुले है, जो आने वाले समय में आबू रोड को उच्च सिक्षा का हब बना सकता है, आबू रोड को स्मार्ट सिटी बनाने की आवश्यकता है, आशा करते है की आबू रोड के नये अध्यक्ष अपने वादों को निभाते हुए आबू रोड का विकास रथ बड़ी दूर तक लेके जायेंगे | सुरेश सिंदल जी को आबू रोड नगर पालिका अध्यक्ष बनने पर आबू टाइम्स टीम की और से हार्दिक बधाई | Pic Courtesy: Laieq Ahmed

Search