HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 30 Sep, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 20.6℃
news-details
नाले साफाई के नाम पर तोडा चबुतरा

नाले साफाई के नाम पर तोडा चबुतरा

- दुकानदारो समेत क्षेत्रवासीयो मे आक्रोश आबूरोड। पारसीचाल क्षेत्र स्थित देवजी कॉम्पलेक्स के समीप शनिवार को नाला सफाई के दौरान एक दुकान का चबुतरा क्षतिग्रस्त हो गया। इससे दुकानदारों व क्षेत्रवासियों में विवाद हो गया। काफी देर तक हंगामे के चलते आक्रोशित लोग ने जेसीबी से किए जा रहे कार्य को रोक दिया। रोष से भरे लोग कोतवाली की ओर रुखसत हो गए। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में किसी तरह का मामला दर्ज नहीं करवाया गया। draingae-clean-issue-abu-road-news-1 पालिका द्वारा मानसून से पूर्व नालों की सफाई करवाई जा रही है। इसी के चलते शनिवार को पालिकाकर्मी जेसीबी के साथ पारसीचाल स्थित देव कॉम्पलेक्स के समीप पहुंचे। जेसीबी से नाले की सफाई शुरु की गई। इसी दौरान जेसबी से कॉम्पलेक्स की एक दुकान का चबुतरा क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही कॉम्पलेक्स के प्रथम मंजील का पीलर में दरार आ गई। इससे दुकानदारों व क्षेत्रवासियों में रोष व्याप्त हो गया। मौके पर लोगों का मजमा लग गया। लोग व दुकानदार नाला नहीं होने के बावजूद जेसीबी से खुदाई करने प र रोष व्यक्त करने लगे। इस बात को लेकर कहासुनी हो गई। मामला बढ़ते हुए विवाद में तब्दील हो गया। काफी देर तक हंगामा होता रहा। आक्रोशित लोगों ने जेसीबी से किए जा रहे कार्य को रुकवा दिया। लोग थाने की ओर रुखसत हो गए।

Search