HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 30 Sep, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 19.8℃
news-details
आमुखीकरण समारोह, सी.आई.टी, आबुरोड़

आमुखीकरण समारोह, सी.आई.टी, आबुरोड़

सी.आई.टी सभागार में आज सत्र 2016-17 के नव आगन्तुक प्रवेशार्थी विधार्थियों का आमुखीकरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ काॅलेज प्राचार्य डाॅ0 लोगानाथन के स्वागत उद्बोधन से हुआ। काॅलेज के सभी व्याख्याताओं ने अपनी शाखाओं की विस्तृत जानकारी दी। द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं द्वारा काॅलेज की शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से नवागंुतकों को अवगत कराया। इन विधार्थियों ने अपनी काॅलेज काॅलेज लाईफ के कुछ खट्टे-मीठे अनुभव बांटे। कार्यक्रम में मनोरंजन के लिये प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया गया। समारोह में काॅलेज की नियमावली पर रोशनी डाली गई नव प्रवेशार्थियों ने इस कार्यक्रम में उत्साह से भाग लिया। समारोह के अन्त में काॅलेज निदेशक श्री तेजस शाह ने विधार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुये उन्हे यह आश्वासन दिलाया कि काॅलेज सदैव उनकी समस्या का हर सम्भव समाधान करने के लिये तत्पर रहेगा।

Search