New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.
Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night
बड़ी संख्या में पहुंची महिलाओं ने शराब की दुकान के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित महिलाएं शराब विक्रय को बंद करने की मांग पर अड़ गई। सूचना मिलने पर सदर सीआई भंवरलाल चौधरी, छापरी चौकी इंचार्ज हेड कांस्टेबल सुल्तानसिंह मय जाप्ता मौके पर पहुंचे। आक्रोशित महिलाओं व वनवासियों की समझाइश की। इस अवसर पर पूर्व सरपंच दोलाराम गरासिया, उपसरपंच सोमाराम, वार्ड पंच मगदू बाई, पंचायत समिति सदस्य माया बेन राव, अजयसिंह राव, लीलाराम गरासिया, लखमाराम, सोनाराम, मोतीराम, हीमाराम, साहेबाराम, हीराराम, हंसाराम, उत्तम कपिल, पीथराम पटेल, दियालाराम पटेल समेत करीब पंद्रह सौ महिलाएं व वनवासी मौजूद थे। प्रधान लालाराम गरासिया वनवासियों से रुबरु हुए।
इसके बाद शराब की दुकान पर मौजूद व्यक्ति को दुकान बंद कराने के संदर्भ में चर्चा की। इस बारे में पंचायती हुई। इसमें भाखर क्षेत्र में शराब विक्रय पर पूर्ण पाबंदी का संकल्प दोहराया गया। इस अवसर पर बादिया गढ़, पीपरमाल, जाम्बुड़ी, बोसा, पाबा, कुंई, भैसासिंह गांवों के वनवासियों का हुजूम