New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.
Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night
व्यक्ति समाज और देश के विकास में एनसीसी को विकास की सीडी के साथ हमारे देश की रक्षा सुरक्षा व परिवर्तन का माध्यम और आशा के अग्रदूत के रूप में रेखांिकत किया गया है। फोर राज कोय एनसीसी जेडी सिरोही से आए क्वाटर मास्टर राजेन्द्र सिंह ने कहा कि बुनियादी शिक्षा प्रत्येक छात्र का जन्म सिद्व अधिकार है। ऐसे ही एनसीसी शिक्षा भी हमारे देश के लिये सबसे बडी आवश्यकता है।
एनसीसी के अधिकारी चन्द्रवीर सिंह ने कहा कि एनसीसी शिक्षा से जहां एक अच्छा नागरिक बना जा सकता है वही देश की सेवा में एनसीसी सेनाओ के अधिकारियो की जनन्मदाता है जो देश की भावी सेना निर्माण करने में एनडीए के द्वारा अहम भूमिका निभाती है। देश को पूर्ण परिवर्तित करने की अनैक योजनाए है उन योजना के सर्वाधिक महत्वकांशी एवं प्रभावशाली योजना एनसीसी केटेडो को तैयार करना है जो इस विद्यालय में लगातार जारी है। इस अवसर पर आर्य समाज पार्किंग पर सफाई अभियान चलाकर बिखरे कचरे को केडेटो ने कचरे पात्र में डाला व दुकान व चाय वालों को प्रेरित किया कि भविष्य में कचारा कचरा पात्र में ही डाले।