New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.
Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night
इस टेबल टेनिस प्रतियोगिता में जिले की 17 व 19 वर्ष छात्र/छात्रा की कुल 26 टीमों में से 107 खिलाड़ी भाग ले रहें हैं । 17 वर्ष छात्र में कुल दल 11, 17 वर्ष छात्रा में कुल दल 4, 19 वर्ष छात्र में कुल दल 7, 19 वर्ष छात्रा में कुल दल 4 भाग ले रहे हैं, इस प्रतियोगिता में कुल 107 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं जिसमें 76 छात्र व 31 छात्रा हैं । प्रतियोगिता दिनांक 06.09.2018 से दिनांक 09.09.2018 तक चलेगी ।
आज खेले गए मेचों में प्रथम मेच में 17 वर्ष छात्र वर्ग में सेंट जाॅन्स स्कूल, आबूरोड व राजकीय विवेकानन्द माॅडल स्कूल, झाडोली के मध्य हुआ, जिसमें सेंट जाॅन्स स्कूल, आबूरोड विजयी रहा ।
द्वितीय मेच 17 वर्ष छात्रा वर्ग में आदर्श राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, वीरवाडा व आदर्श राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सिवेरा के मध्य हुआ, जिसमें आदर्श राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, वीरवाडा विजयी रहा ।
तृतीय मेच में 19 वर्ष छात्र वर्ग में सेंट जाॅन्स स्कूल, आबूरोड व राजकीय माध्यमिक विद्यालय, दादावाडी, शिवगंज के मध्य हुआ, जिसमें सेंट जाॅन्स स्कूल, आबूरोड विजयी रहा ।
चतुर्थ मेच में 19 वर्ष छात्रा वर्ग में आदर्श राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, वीरवाडा व सेंट मीरा सीनियर सैक्डरी स्कूल, शिवगंज के मध्य हुआ, जिसमें सेंट मीरा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शिवगंज विजयी रहा । यह जानकारी स्थानीय विद्यालय के शारीरिक शिक्षक घनश्याम सिंह चारण ने दी ।