HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 30 Sep, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 23.5℃
news-details
आबूरोड में पुलिस ने की चार लाख की अंग्रेजी शराब बरामद

आबूरोड में पुलिस ने की चार लाख की अंग्रेजी शराब बरामद

आबूरोड। समीपवर्ती के अमीरगढ़ चैक पोस्ट पर अमीरगढ़ पुलिस ने सोमवार को कंटेनर में भरी शराब की 88 पेटियां बरामद की। चार लाख से अधिक की अंग्रेजी के साथ चालक को गिरफ्तार किया। अमीरगढ़ पुलिस ने मुखबिर से सूचना के आधार पर नाकेबंदी की। आज सुबह अमीरगढ़ चैक पोस्ट पर कंटेनर एचआर-47 बी-8947 की अमीरगढ़ पीएसआई एमजे चौधरी, एसएस वरु ने मय दल कंटेनर को रुकवाया। जांच कंटेनर में चार लाख 22 हजार चार सौ रुपए मूल्य की अंग्रेजी शराब के 88 कार्टन बरामद किए। साथ ही चालक उत्तरप्रदेश बदायु के गांव सुखरा निवासी अंकित कुमार पुत्र सत्यपाल पाल को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

This Diwali AbuTimes presents its online shopping portal "shop.abutimes.com" to decorate your surroundings with handicrafts. shop-abutimes
sponsored

Search