HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 30 Sep, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 19.8℃
news-details
त्रिदिवसीय आईटी सम्मेलन में सूचना प्रौद्योगिकी पर चर्चा

त्रिदिवसीय आईटी सम्मेलन में सूचना प्रौद्योगिकी पर चर्चा

सूचना प्रौद्योगिकी के साथ मानव मूल्यों का भी हो विकास- दादी आबूरोड। समग्र समाज के विकास के लिए जरूरी है कि संसाधनों का भी विकास हो। इसके लिए सूचना प्रौद्योगिकी का विकास तेजी से हो रहा है। परन्तु इसके साथ ही मानव मूल्यों का भी विकास जरूरी है। यदि मानव मूल्यों के विकास में पीछे रह गये तो मानव जाति के लिए संकट पैदा हो जायेगा। उक्त उदगार ब्रह्माकुमारीज संस्था की मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी जानकी ने व्यक्त किये। वे ब्रह्माकुमारीज संस्था शांतिवन के ग्लोबल आडिटोरियम में आईटी व्यवसायियों के लिए आयोजित सम्मेलन में बोल रही थी। उन्होंने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी मनुष्य की सुविधाओं और सूचना विस्तार के लिए जरूरी है परन्तु उसके साथ मानवता का भी विकास होना चाहिए। तभी मनुष्य का सर्वागिण विकास होगा। जब मनुष्य के अन्दर मूल्यों का विकास होगा तभी वह आईटी क्षेत्र का सही सदुपयोग हो सकेगा। राजस्थान पिलानी के बीआईटीएस के सूचना एवं कम्प्यूटर साइंस विभाग के विभागाध्यक्ष राहुल बनर्जी ने कहा कि आज तेजी से पूरा विश्व सूचना प्रौद्योगिकी की बदौलत मुटठी में आ गया है। युवाओं का रूझान तेजी से इसके तरफ बढ़ रहा है। ऐसे में इसके दुरूपयोग की भी सम्भावना बढ़ रही है। इसलिए इसके लिए मूल्यों का विकास भी जरूरी है। उत्तर प्रदेश सरकार के आईटी एवं इलेक्ट्रानिक विभाग के विशेष सचिव एससी गुप्ता ने कहा कि सरकार तेजी से अपनी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने में आईटी का उपयोग कर रही है। इसके साथ ही युवाओं को ऐसे संस्थानों से जुडक़र अध्यात्म के जरिये मूल्यों को भी अपनाना चाहिए। कार्यक्रम में बैगलौर से आये मैहिन्द्रा टेक के डिलीवरी यूनिट के निदेशक शशिकांत मिश्रा, संस्था के महासचिव बीके निर्वेर ने कहा कि राजयोग और ध्यान हर क्षेत्र के लिए उपयोगी है। क्योंकि इससे मन की स्थिति साफ और क्लियर होती है। इससे नयी नयी आईडिया मन में आती है। जरूरी है कि दैनिक दिनचर्या में राजयोग को शामिल किया जाये। कार्यक्रम में आईटी प्रभाग की अध्यक्ष बीके डा निर्मला, सीएन्ट के महाप्रबन्धक बीके भारती, गॉडलीवुड स्टूडियो के कार्यकारी अधिकारी बीके हरीलाल समेत कई लोगों ने अपने अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन बीके श्रीनिधि ने किया। सम्मेलन के दौरान सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में विकास और संभावनाओं पर चर्चा की जायेगी। तथा आने वाली समस्याओं के समाधान के तरीके सुझाये जायेंगेे। कार्यक्रम में कोआर्डिनेटर बीके यशवन्त पाटिल, बीके संजीव गुप्ता समेत कई लोगों ने दीप जलाकर उद्घाटन किया।

Search