• 15 Aug, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 20.7℃
news-details
पर्यटक माउन्ट आबू: 11 दिनों में 2 लाख 16 हजार 569 तक पंहुचा आकड़ा

पर्यटक माउन्ट आबू: 11 दिनों में 2 लाख 16 हजार 569 तक पंहुचा आकड़ा


माउन्ट आबू में 11 दिनों में 2 लाख 16 हजार 569 पर्यटक आए माउन्ट आबू। 25 लाख 35 हजार 545 रूपये कर हुर्इ यात्रीकर से आय। माउंटआबू इन दिनों सैलानियों की आवक से गुलजार है। इस समय यहां माउंटआबू पर्यटन मेला चल रहा है जिसे माउंटआबू पर्यटन महोत्सव के रूप मे भी जाना जाता है। इस वä माउंटआबू में पिछले 11 दिनों में 2 लाख 16 हजार 569 पर्यटक, 20 हजार 786 वाहन माउन्ट आबू आ चुके है जिससे 25 लाख 35 हजार 545 रूपये की नगरपालिका को यात्रीकर से आय हुर्इ है ।दीवाली के बाद भी लगातार सैलानियों की आवक का सिलसिला जारी है। यहां राजस्थानी संगीतों , नृत्यों नौकाबिहार सहित अनैक आयोजन का पर्यटक लुप्त उठा रहे है। माउंटआबू में इन दिनों सैलानियों से गुलजार है । यहां गुजरात के अलावा इस समय देश विदेश से लाखों सैलानी यहां सैर सपाटे के लिए आ रहे हैं। चूंकि गुजरात में 9 नवंबर तक है लिहाजा गुजरात से इस वä यहां सैलानी भरे पड़े है। खुशनुमा होते सर्द मौसम में यहां का पर्यटन कारोबार भी चमक उठा है। इस वä यहां के होटल पूरी तरह सैलानियों से भरे पड़े है। रोजाना की बात करें तो लगभग 25 से तीस हजार सैलानी यहां रोज आ रहे है। बढ़ती भीड़ और माउंटआबू पर्यटन मेला के मíेनजर होटल कारोबारियों ने सैलानियों को लुभाने के लिए खास इंतजाम किये है। यहां के कर्इ होटल इस वä राजस्थानी गीत संगीत और संस्—ति में रच बस गए है। साथ ही पपेट शो और राज्सथानी डांस का भी इन होटलों में आयोजन किया जा रहा है। सैलानियों को सैर सपाटे के साथ राजस्थान की संस्—ति का मजा लेना खूब भा रहा है। होटल कारोबारी सैलानियों को खास तरह के लजीज पकवान भी परोस रहे हैं जिससे उनके जायके का मजा भी बढ़ गया है।
दिनांक पर्यटक वाहन यात्रीकर आय
23.10.2014 4782 510 57135
24.10.2014 12762 1319 152635
25.10.2014 26659 2959 320245
26.10.2014 35860 3978 427290
27.10.2014 27980 2726 326600
28.10.2014 20189 1862 232250
29.10.2014 18422 1891 216420
30.10.2014 15885 1252 179780
31.10.2014 14320 1146 162265
01.11.2014 15923 1278 180785
02.11.2014 14934 1236 169985
03.11.2014 3 बजे तक8853 629 98775
nakki-lake-boating-mount-abu दूसरी तरफ माउंटआबू का सबसे फेवरिट टूरिस्ट स्पाट नक्की झील में हजारों सैलानी बोटिंग की मस्ती के लिए आ रहे हैं। आलम यह है कि यहां दिन के वä सिर्फ वोटें ही नजर आ रही है। नक्की झील के बगैर माउंटआबू की बात अधूरी होती है जो यहां बोटिंग कर समझी जा सकती है। दीवाली के इतने दिनों बाद भी जिस तरह से पर्यटक यहां रूख कर रहे हैं उससे ऐसा लगता है कि क्रिमसस और नए साल के मौके पर सैलानियों की आवक का पिछला रिकार्ड यकीकन टूट जाएगा। वर्ष 2013-14 में 22 लाख 12 हजार 65 पय्रटक आबू आए थे एवं 1 लाख 97 हजार 590 वाहन जिससे नगरपालिका को 2 करोड 57 लाख 76 हजार 25 रूप्ये की आय हुर्इ थी। News Courtesy: Anil Areean Title: 2 lac+ tourist in Mount Abu in these 11 days Edited By: Sanjay

You can share this post!