HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 30 Sep, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 25.6℃
news-details
आबू समाचार का द्वि दशाब्दि समारोह, अनिल एरण भी हुए सम्मानित

आबू समाचार का द्वि दशाब्दि समारोह, अनिल एरण भी हुए सम्मानित

देश का युवक राष्ट्रभक्त और आत्म विश्वासी बने - शिक्षा राज्य मंत्री सिरोही 26 अप्रेल। प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री प्रो. वासुदेव देवनानी ने कहा कि वर्तमान में शिक्षा के माध्यम से युवकों में राष्ट्रीय चरित्र एंव एकता और अखण्डता को मजबूत बनाने के लिए भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति की सनातन परम्पराओं की ओर लौटना होगा। इसमें मीडिया हमेशा से अपनी भूमिका सत्य एवं कत्र्तव्य निष्ठा पूर्वक निभाता रहा है। शिक्षा राज्य मंत्री आज आबू समाचार पत्र के प्रकाशन के गौरवमयी 20 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में प्रथमेश गार्डन सिरोही में आयोजित समारोह में गणमान्य नागरिकों एवं मीडिया प्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने मीडिया को मिशनरी भाव से काम कर सामाजिक दायित्त्वों को पूर्ण करने, पत्रकारिता को समाज का दर्पण बनाने का संदेेश दिया। उन्होंने मीडिया में राष्ट्रीय विचारों को अहमियत देकर संस्कारमय समाज के निर्माण की बात भी कही। जिला प्रमुख श्रीमती पायल परसरामपुरिया ने आबू समाचार पत्र के 20 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में बालिका शिक्षा को जिले में आगे बढ़ाने के लिए संकल्प लेकर सहयोग देने का आव्हान किया। पूर्व विधायक श्रीमती तारा भंडारी ने पत्रकारिता की चुनौतियों का सामना करते हुए आगे बढऩे का संदेश दिया। विधायक जगसीराम कोली एवं समाराम गरासिया ने भी देश की स्वतंत्रता को अक्षुण बनाये रखने में मीडिया की भूमिका की प्रशंसा की। राष्ट्रवादी विचारक राकेश सिन्हा ने भारतीय संस्कृति में चिन्तन परम्पराओं को आगे बढ़ा कर समाज को चुनौतियों का सामना करने में सक्षम बनाने आर्थिक विकास के लिए नई संभावनाओं को तलाशने ज्ञान की खोज में चलते रहो-चलते रहो, अपना प्रकाश स्वयं बनो का संदेश दिया। उन्होंने आबू समाचार पत्र को पत्रकारिता परम्परा का आदर्श बताया। संतानों पर भरोसा रखने उन्हें संस्कार युक्त मन से शिक्षित करने की बात भी कही। शिक्षा राज्य मंत्री ने साफा पहनाकर श्री सिन्हा का सम्मान किया। इससे पूर्व एडवोकेट अशोक पुरोहित ने अभिनन्दन उद्बोधन प्रस्तुत किया और मीडिया को सामाजिक सरोकारों से जुडऩे और राष्ट्रवादी पत्रकारिता के संबंध में विचार रखे। समारोह में प्रतिभा संपन्न नागरिक, लेखक, पत्रकार, समाज सेवकों का अभिनन्दन किया गया। इस अवसर पर लुम्बाराम चौधरी, वीरेन्द्र चौधरी, रमेश कोठारी, सेवा निवृत पीआरओ मोहनसिंह टांक सहित गणमान्य नागरिक मौजूद थे। संचालन धीरेन्द्र सिन्दल ने किया। आभार संम्पादक अशोक चतुर्वेदी ने व्यक्त किया। माउंटआबू के जानेमाने पत्रकार अनिल कुमार एरण सम्मानित आज सिरोही जिला मुख्यालय पर आबू समाचार पत्र के 20 साल पूरे होने पर जानेमाने पत्रकार अनिल कुमार ऐरन को सम्मानित किया। श्री अनिल कुमार ऐरन सामाजिक कार्यों के साथ सक्रिय पत्रकारिता को लेकर श्रेष्ठ पत्रकार के रूप में सम्मानित किया गया है। यह सम्मान आबू समाचार के 20वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित विभिन्न समाजिक सरोकारों एवं उपलब्धियों में अग्रणी रहनेवाले पत्रकारों , साहित्यकारों और एवं विद्यार्थियों को विशिष्ट सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। इस मौके पर माउंटआबू के जानेमाने पत्रकार अनिल कुमार ऐरन को राजस्थान के शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी ने और देश के जानेमाने देश के जानेमाने दिल्ली विश्विद्याय के राष्ट्रीय विचारक प्रोफेसर राकेश सिन्हा ने सम्मानित किया गया। श्री ऐरन को मोमेंटो शाल ओढाकर माल्यार्पण कर उन्हें सम्मानित किया गया। उन्हें एक भव्य समारोह में सम्मानित किया गया। गौर हो कि राजस्थान खोज खबर के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह इंदरोई ने हाल ही में उन्हें सम्मानित किया था ।

Search