• 16 Aug, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 19.7℃
news-details
देर रात जलाई गई तीन बाइकों कि तब्दिस में जुटी माउंट आबू पुलिस

देर रात जलाई गई तीन बाइकों कि तब्दिस में जुटी माउंट आबू पुलिस

माउंट आबू | पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू के पोस्ट ऑफिस राज भवन मार्ग पर अज्ञात लोगों ने देर रात्रि में रोड के किनारे पर खड़ी हुई तीन बाइकों को फूंक दिया । जिसकी जानकारी पुलिस व नगर पालिका को मिलने पर आग को बुझाने की कार्यवाही की गई । लेकिन जब तक दमकल पहुंचती तब तक तीन भाई के पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी । इसी क्रम में पुलिस ने आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी को खंगाल कर बाइक जलाने वालों की तलाश कर रही है । प्राप्त जानकारी के अनुसार यह तीनों बाइक बास मोटरसाइकिल रेंटल के मनीष अग्रवाल की रेंटल बाइक बताई जा रही है । सीआई माउंट आबू बाबूलाल ने जानकारी देते हुए बताया कि देर रात्रि में इस घटना की सूचना मिलने पर तुरंत ही पहले बाइक में लगी आग को बुझाने की कार्रवाई की गई । उसके बाद देर रात वह आज सुबह भी आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं जिससे आग लगाने वालों की जानकारी हो सके। खबर के विडियो के लिए यहाँ क्लिक करे