HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 30 Sep, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 21℃
news-details
64वीं जिला स्तरीय - 17 वर्ष छात्र वर्ग फुटबाॅल प्रतियोगिता 2019 का विजेता बना सेंट जाॅन्स स्कूल

64वीं जिला स्तरीय - 17 वर्ष छात्र वर्ग फुटबाॅल प्रतियोगिता 2019 का विजेता बना सेंट जाॅन्स स्कूल

आबूरोड, 04 सितम्बर । 64वीं जिला स्तरीय फुटबाॅल खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन एच. जी. आई. स्कूल, आबूरोड में दिनांक 01.09.2019 से 04.09.2019 तक किया गया, इस प्रतियोगिता के 17 वर्ष छात्र वर्ग में सेंट जाॅन्स स्कूल, आबूरोड ने फाइनल मैच में आदर्ष विद्या मंदिर, माउण्ट आबू को 1 - 0 गोल से पराजित कर जिला स्तरीय 17 वर्ष छात्र वर्ग फुटबाॅल प्रतियोगिता के विजेता का खिताब जीता । प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी सेंट जाॅन्स स्कूल के यषपाल सिंह देवड़ा व प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ गोल कीपर भी सेंट जाॅन्स स्कूल के ही दुष्यन्त सिंह को घोषित किया गया । इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्या उमाष्याम व निदेषक के. ए. श्याम कुमार ने विजेता टीम के सदस्यों व प्रभारी कोच फिरोज अली को हार्दिक बधाई दी व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्षन के लिए शुभकामनाऐं भी दी ।

Search