HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 30 Sep, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 21℃
news-details
सेंट जाॅन्स स्कूल ने 64वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में विशिष्ट प्रदर्शन किया

सेंट जाॅन्स स्कूल ने 64वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में विशिष्ट प्रदर्शन किया

आबूरोड, 12 सितम्बर । 64वीं जिला स्तरीय विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन विभिन्न स्थलों पर हुआ जिसमें सेंट जाॅन्स स्कूल ने फुटबाॅल 17 वर्ष, छात्र वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया, इस प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी सेंट जाॅन्स स्कूल के यषपाल सिंह देवड़ा, कक्षा 12वीं विज्ञान व प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ गोल कीपर भी सेंट जाॅन्स स्कूल के ही दुष्यन्त सिंह, कक्षा 11वीं वाणिज्य को घोषित किया गया तथा फुटबाॅल 19 वर्ष, छात्र वर्ग में भी विद्यालय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में बाॅस्केट बाॅल 19 वर्ष, छात्र वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी सेंट जाॅन्स स्कूल के बिबिन बैनी कक्षा 12वीं विज्ञान को चुना गया एवम 17 वर्ष, छात्रा वर्ग में भी विद्यालय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । टेबल टेनिस प्रतियोगिता 19 वर्ष, छात्र वर्ग में सेंट जाॅन्स स्कूल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, तथा व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा में विद्यालय के ही पृथ्वीराज सिंह राणावत, कक्षा 11वीं विज्ञान को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ । 14 वर्ष, छात्र वर्ग में सेंट जाॅन्स स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया एवम 19 वर्ष, छात्रा वर्ग में भी सेंट जाॅन्स स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । बेडमिंटन 19 वर्ष, छात्र वर्ग में सेंट जाॅन्स स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । जिला स्तरीय प्रतियोगिता के उपरांत, जिले का, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व करने के लिए सेंट जाॅन्स स्कूल से ही फुटबाॅल 17 वर्ष, छात्र वर्ग दल भी नूतन सेकेण्डरी स्कूल, चोगन गेट, बुंदी रवाना हुआ । इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्या उमाष्याम व निदेषक के. ए. श्याम कुमार ने विजेता टीम के सदस्यों व प्रभारियों को हार्दिक बधाई दी व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्षन के लिए शुभकामनाऐं भी दी ।

Search