• 15 Aug, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 22.8℃
news-details
सिरोही जिले में कोरोना पॉजिटिव का आकड़ा पहुंचा 786

सिरोही जिले में कोरोना पॉजिटिव का आकड़ा पहुंचा 786

सिरोही | जिले में कोरोना पॉजिटिव मामले लगातार सामने आ रहे है, जहा एक और जिले में लगभग पूरा अनलॉक होने के पश्चात ज्यादातर लोगो में देखा गया की उन्हें अब कोरोना के जैसे कोई फिक्र ही नहीं लेकिन रोजाना सामने आ रहे कोरोना पॉजिटिव को बढ़ता देख हमें समझना होगा की अभी भी पूरी सतर्कता व सावधानी की आवश्यकता है | जिले में कल 14 नये मामले सामने आने के पश्चात अब जिले में कुल कोरोना पॉजिटिव की संख्या 786 पर पहुंच गई है | कल आये पॉजिटिव केस निम्न तहसील से है:- (7) आबूरोड़ - न्यू अग्रवाल कॉलोनी(1), (1) नगरपालिका रोड, (5) भ्रमपूरी सातपुर (3) शिवगंज तहसील (3) पिंडवाड़ा तहसील (1) सिरोही तहसील अगर कोरोना पार पाना है तो हमें स्वं सचेत होना ही होगा सोशल डिसटेंसिंग अपनाते हुआ हमारी दिनचर्या में इसे ढालना होगा वही माउंट आबू की बात करे तो पर्यटको ज्यादातर बिना मास्क के देखा जा रहा है, पर्यटकों को यह बात खुद समझनी होगी ना की चालान कटवाने का इंतज़ार करना होगा |

You can share this post!