HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 30 Sep, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 18.2℃
news-details
अध्यक्ष, पार्षद सहित सिरोही विधायक संयम लोढ़ा ने अमृता हाट का किया उध्गाटन

अध्यक्ष, पार्षद सहित सिरोही विधायक संयम लोढ़ा ने अमृता हाट का किया उध्गाटन

माउंट आबू | राज्य के एक मात्र पर्यटन स्थल माउंट आबू में इस समय ठण्ड अपनी चरण सीमा पर है, इन सित लहरों के बीच आज 27/12/2019 को सांय 6:00 महिला एवं बाल विकास विभाग सिरोही (राजस्थान सरकार) द्वारा संचालित अमृता हाट का शुभारम्भ किया गया | हाट का शुभारम्भ सिरोही विधायक संयम लोढ़ा ने नगर पालिका अध्यक्ष जीतू राणा, उपाध्यक्ष रंजित बनोधा एवं अन्य पार्षद गन सहित फीता काटकर किया, जिसके पश्चात विधायक लोधा ने अमृता हाट में लगी विभिन्न स्टाल का अवलोकन किया | संस्कृतिक कार्यक्रम अमृता हाट के उध्गाटन के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जैसे की नुकड़ नाटक के माध्यम से राज्य में घूँघट प्रथा से महिलो को मुक्त करने की बात हो या कटपुतली नाटक से लोगो का मनोरंजन एवं अंत में विभिन्न शहरो से आये जाने मने कवीयो ने अपनी लेखनी से उपस्थित लोगो व पर्यटकों का मनोरंजन किया |

Search