• 16 Aug, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 22.2℃
news-details
दो कार की भिडंत में 6 की मृत्यु : आबूरोड

दो कार की भिडंत में 6 की मृत्यु : आबूरोड

आबूरोड | सिरोही जिले के आबूरोड में शुक्रवार दोपहर को दो कारों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई. जिसमें कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई. सभी कार सवार महाराष्ट्र से राजस्थान के सिरोही आ रहे थे, लेकिन जिले के किवरली के पास एक बेकाबू कार ने सामने से आकर टक्कर मार दी | जिससे कार सवार सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, सभी मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं, इस सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए दो व्यक्तियों जको तुरंत प्रभाव से कलेक्टर भगवती प्रसाद से आगे के उपचार के लिए पास जारी कर अहमदाबाद के लिए रवाना किया | वहीं हादसे के बाद जिला पुलिस अधीक्षक कल्याणमल मीणा, सीओ माउंट आबू, सदर थाना अधिकारी आनंद कुमार समेत पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचे | वहीं कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे शवों को बाहर निकाल कर मोर्चरी में भेजा गया |