HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 30 Sep, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 18.8℃
news-details
कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मनाये गया रतन देवासी का जन्मदिन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मनाये गया रतन देवासी का जन्मदिन

सिरोही - जालोर | 25 सितम्बर जालोर सिरोही इसलिए भी ख़ास है क्यूंकि इस संभाग के सांसद व सांसद प्रत्याशी का जन्मोत्सव एक ही तारीख को आता है और भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ता इसे अपने अपने ढंग से मानते है | जालोर/सिरोही। पूर्व उप मुख्य सचेतक रतन देवासी का 45 वां जन्मदिन कार्यकर्ताओं व शुभचिंतक जनों ने उमंग, उत्साह के साथ हर्षोउल्लास से मनाया। देवासी के जन्मोत्सव के अवसर पर जालोर-सिरोही लोकसभा के ग्राम पंचायतों सहित प्रदेश भर में 7 हजार 5 सौ से अधिक पौधरोपण किया गया, इस दौरान पौधरोपण सहित गायों को गुड़ खिलाया गया, मास्क वितरण किए गए, भजन किट सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कार्यकर्ताओ द्वारा किया गया। हालाँकि किसी भी सार्वजनिक आयोजन में देवासी ने भाग नहीं लिया लेकिन अपने सोशल मीडिया के जरिये सभी को देवासी ने आभार व्यक्त किया |

Search