• 15 Aug, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 20.9℃
news-details
खड्डे खोदकर तथा तारबंदी से गुजराज-राजस्थान सीमा की गई सील

खड्डे खोदकर तथा तारबंदी से गुजराज-राजस्थान सीमा की गई सील

आबूरोड | जिले की आबूरोड के समीप गुजरात के बनासकांठा में पालनपुर में आबू रोड से 55 किलोमीटर दूर है बनासकांठा, सीमा से इतने नजदीक होने से सबसे अधिक खतरा इसी स्थान से है जिसके मद्देनज़र प्रशासन अलर्ट नज़र आया | गुजरात के बनासकांठा में छह पॉजिटिव मिलने के बाद कच्चे रास्तों के साथ गुजरात से राजस्थान में आवाजाई बंद कर दी गई है इसके बाद प्रशासन की ओर से कड़ी सकती कर दी गई है | सीमा को सील करने के अलावा कच्चे रास्तों को भी बंद कर दिया गया है | गुजरात सीमा से अब कोई अनाधिकृत रूप से नहीं कर पायेगा प्रवेश, गुजरात से आने वाले सभी मार्गो व खेतों के रास्तों से आने वाले सभी मार्गो को किया सील, जेसीबी से खड्डे खोदकर, तारबंदी, तथा कांटो की बाड लगाकर मार्ग किए बन्द | सदर थाने के आवल,चनार व जाम्बुडी में मार्गो को किया बंद | आबूरोड | योगेश प्रजापत | 17 अप्रेल 2020

You can share this post!