• 15 Aug, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 20.7℃
news-details
एक बार फिर इन्साफ की गुंहार करते मोमबती से बहे आंसू

एक बार फिर इन्साफ की गुंहार करते मोमबती से बहे आंसू

[23/11/2019 - लईक अहमद - आबूरोड]
आरोपीयो कि गिरफतारी के साथ निष्पक्ष जांच कि मांग
आबूरोड। शहर के चांदमारी रोड धोबीघाट स्थित एक युवति द्वारा प्रेमी के दगा देने के बाद सलफास कि गोलिया खाकर आत्म हत्या कर ली थी, युवति द्वारा अपने अंतिम ब्यान मे चार जनो का नाम लेते हुये उसका गला दबा कर मारना सहित कुणाल सैनी द्वारा उसको धोखा देने सहित अन्य बाते कही गई। जिसको लेकर मृत्का के परिजनो ने आरोपीयो के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई, लेकिन उसके बाद भी पुलिस द्वारा एक ही आरोपी को गिरफतार किया गया बाकि सभी खुलेआम घुम रहे है।

पिडीत पक्ष व क्षेत्र के सहित शहरवासीयो द्वारा आज पिडीता को इंसाफ दिलाने के लिये शहर मे केण्डल मार्च निकाल आरोपीयो को गिरफतार करने कि मांग कि। पिडीता के परिजनो सहित विभिन्न समाजो व क्षेत्रो की महिलाओ, युवतिया, युवक सहित सैकडो कि संख्या मे लोगो ने अपने हाथो मे केण्डल जलाकर व युवती को इंसाफ दिलाने व अरपराधीयो कि गिरफतारी की मंाग के पोस्टर व बेनर लेकर दरबार स्कूल से केण्डल मार्च शुरू किया। केण्डल मार्च शहर के मुख्य मर्गो से होता हुआ रेलवे स्टेशन तिराहे पर पहुंचा जहां पर सभी ने केण्डल को मुख्य रास्ते पर लगाकर मृत्का के लिये दो मिनट का मोन घारण कर उसको श्रधांजलि दी वही आरोपीयो कि गिरफतारी को लेकर जमकर नारे बाजी कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ अपना आक्रोश प्रकट किया।

ज्ञात रहे कि 18 नवम्बर को धोबीघाट चांदमारी रोड आबूरोड निवासी ने शहर थाने मे रिर्पोट पेश करते हुये बताया कि मेरी पुत्री का कुणाल सैनी पुत्र पुरणमल सैनी निवसी मानपुर हाऊसिंग बोर्ड, आबूरोड के साथ पढाई के दोरान मित्रता हो गई गई। उसके बाद दोनो आपस मे प्रेम करने लग गये व दोनो ने ढ़ाई साल पूर्व कोर्ट मेरिज कर पाली रह रहे थे। कुणाल द्वारा मेरी पुत्री को बहला पुसलाकर आबूरोड मेरे घर छोड दिया ओर कहा गया कि मेरे बडे भाई कि शादी के बाद मै तुमको घर ले आऊंगा।

उसके बाद कुणाल द्वारा डेली मेरी पुत्री से मिलना व फोन पर बात करने का दोर जारी रहा। मेरी पुत्री को पिछले हफते पता पढा कि कुणाल सैनी किसी अन्य लडकी के साथ दूसरी शादी कर रहा है इस पर मेरी पुत्री आज उसके घर पहुंची ओर उसके घर वालो को अपनी शादी के कागजत दिखाते हुये दूसरी शादी नही करने को कहा इस पर कुणाल सैनी सहित उसके भाई, भाभी व उसकी माता ने नाराज होकर मेरी पुत्री के साथ मारपीटाई कि ओर शादी के कागजात जलाते हुये उसको कहा कि तेरी कोई शादी नही हुई है तेरे जो करना है कर उसको घर से बहार घक्का दे दीया।

वही मेरी पुत्री अपने साथ पोईजन लेकर गई वो खा गई इस पर भी सके घर वालो ने उसको नही रोका ओर मारपीट कर गली के बहार निकाल दिा मेरी पुत्री शांतिकुंज तक पहंची ओर वहा पर गिर गई जिसे अन्य लोगो द्वारा ट्रोमा सेन्टर ले जाया गया जहां से उसे पालनपुर रेफर किया ओर मेरी पुत्री कि मोत हो गई। मृतका के पिता ने आज अपनी पुत्री कि हत्या का अरोप लगाते हुये कुणाल सैनी, भाई कपिल सैनी, माता इंदिरा सैनी व भाभी के खिलाफ नामजद हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया।

वही आरेापीयो कि गिरफतारी को लेकर शहर थाने मे समाज के लोगो सहित पहंचे जहां पर शहरथानाधिकारी अनिल विश्रोई ने बताया कि हमने मुख्य आरोपी को गिरफतार कर लिया हे वही बाकि बचे आरोपीयो को भी जल्द से जल्द गिरफतार किया जायंगा। उसके बाद मृतका के परिजनो द्वारा अंतिम संस्कार किया गया।

इनका कहना है

मेरी बहन के साथ कुणान के परिवार वालो ने मारपीट कि ओर कुणाल द्वारा मेरी बहन से शादी करने के बाद भी दूसरी लडकी से शादी कि जा रही थी, जिससे मेरी बहन काफी अेनशन मे थी मेरी बहन द्वारा जब उसके परिवार वालो से बात कि तो उन्हेाने मेरी हन को मार डाला। नामजद रिपोर्ट दर्ज हुई है उसके बाद भी सिर्फ एक आरापेी को गिरफतार किया गया बाकि सभी खुलेआम घुम रहे है हमे इंसाफ चाहिये। - मृतका कि बहन, निवासी आबूरोड

रिपेार्ट मिलते ही हमने आरोपी को गिरफतार कर लिया था केस कि जांच आबूपर्वत डीपटी कर रहे है। उनके निर्देश के बाद ही आगे कि कार्यवाही होगी । - अनिल विश्रोई, शहरथानाधिकारी, आबूरोड

You can share this post!