• 15 Aug, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 20.7℃
news-details
सत्र 2019-20 के नवागंतुक प्रवेशार्थी विधार्थियों का आमुखीकरण समारोह: सी.आई.टी महाविधालय

सत्र 2019-20 के नवागंतुक प्रवेशार्थी विधार्थियों का आमुखीकरण समारोह: सी.आई.टी महाविधालय

सी.आई.टी महाविधालय सभागार में सत्र 2019-20 के नवागंतुक प्रवेशार्थी विधार्थियों का आमुखीकरण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर अभिभावकों एवं व्याख्याताओं ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। डीन अकादमिक श्री रजनेश यादव ने पधारे हुये अतिथियों एवं विधार्थियों का महाविधालय परिवार में स्वागत किया। तत्पश्चात् विभागाध्यक्षों ने अपनी-अपनी शाखा की संक्षिप्त जानकारी दी। द्वितीय वर्ष के सीनियर छात्र-छात्राओं ने काॅलेज की शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से नवांगतुको को अवगत कराया। इन विधार्थियों ने गत वर्षो की अपनी काॅलेज लाइफ के अनुभव बांटें। कार्यक्रम में मनोरंजन के लिये सिनियर छात्रों ने प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया गया तथा विजेताओं को पुरस्कृत किया। इसमें नवागंतुक छात्र-छात्राओं ने बढ चढकर हिस्सा लिया। समारोह के अन्त में निदेशक श्री तेजस शाह ने विधार्थियों एवं उनके अभिभावकों का अभिनंदन करते हुय उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही उन्हे अभियांत्रिकी में अग्रसर होने के लिये प्रशासन द्वारा हर सम्भव सुविधा देने का आश्वासन दिया।

You can share this post!