New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.
Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night
इस अवसर पर सीएमएचओ राजेश परमार, गलोबल चिकित्सालय ब्लड बैंक प्रभारी धर्मेंद्र सिंह, अग्रवाल समाज अध्यशा नरेश अग्रवाल, लायन क्लब संगम कर आरके गुप्ता, सागरमल अग्रवाल, बसंत प्रजापत, रोटरी क्लब अध्यशा मुकेश अग्रवाल, महेश अग्रवाल, मुस्लिम समाज के शौकत नागोरी, सलीम भाई, अख्तर अली, लईक अहमद, राइस कुरेशी, हाजी लाल मोहम्मद, आजी आबिद अली,योगेश सिंघल,फकरुद्द्दीन ज़ाज़म, हनीफ बेलिम, रक्तदाताओ से कहां कि दुर्घटना या किसी अन्य आवश्यक जरूरत के समय रक्त ही जिंदगी बचा सकता है।
ऐसे में यदि ब्लड बैंक के पास रक्त उपलब्ध होता है तो जाने तुरंत बच जाती है अन्यथा लोगों को एकत्रित कर उनसे रक्तदान करवाया जाता है। स्वेच्छिक रक्तदान शिविर आमजन को प्रोत्साहित करता है। शिविर मे खास बात रही कि पहली बार आबूरोड मे सभी समाजो व स्वयंसेवी संगठनो द्वारा साथ मिलकर शिविर का आयोजन किया ओर शहर मे आपसी भाईचारे व समरसता का संदेश दिया। शिविर मे मुस्लिम वक्फ कमेेटी, अग्रवाल समाज, सिंधी समाज, रोटरी क्लब, लायंस क्लब संगम, आर्ट ऑफ लिविंग सहित सभी ने सहयोग दिया।