New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.
Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night
गौरव पाथ माउंट आबू का पहला नो प्लास्टिक ज़ोन बना
तात्पर्य अब गौरव पाथ पर प्लास्टिक लेजाना पूर्णताः प्रतिबन्ध होगा, उलंघन करने पर जुर्माना व कार्यवाही भी की जा सकती है |
आज के झील सफाई अभियान को किंदन द्वारा बड़ी बारीकी से प्लान किया गया था, पूरी झील को 17 सेक्टर में बाटा गया था, हर सेक्टर पर एक टीम को मनोनीत किया गया एवं उन्हें उपरोक्त सफाई के संसाधन उपलब्ध कराये गए |
सभी टीमो ने पुरे जोश के साथ श्रमदान करते हुए बेहिज्जक झील की सफाई की, झील में ज्यादातर प्लास्टिक के रेपर व बोटल पाई गई, एकत्रित कचरे को नगर पालिका के टिप्पर द्वारा चयनित स्थान पर फैका गया |
इस सफाई आभियान के पश्चात हम निन्म बातो पर प्रशासन व आम जनता को चिन्तंत करने की अपील करते है :
- नक्की झील में जिन जगहों से पानी की आवक होती है, प्रशासन द्वारा पानी के साथ कचरा अन्दर न आये ये सुनिश्चित करना होगा |
- पर्यटक व आमजन को कचरा बाहर व झील में फैकने की गन्दी आदत को छोड़ना होगा |
- प्रशासन को झील की सफाई के लिए एक सरकारी सफाई कर्मी की टीम सुनिश्चित करनी होगी जो हर हफ्ते कम से कम दो बार झील की सफाई जरुर करे |
- आबूवासियों की जनसंख्या जो की करीब 25,000 हज़ार है, लेकिन अभी भी लोगो की श्रम दान से जुड़े कार्यो में इतनी भागी दारी नहीं है जिसे बढाने की आवश्यकता है |
- इस मौके पर लगाये गए कपडे के बैनर से प्रेरणा लेते हुए, मुमकिन अवसरों में प्लास्टिक की जगह कपडे के बैनर का इस्तमाल हो |
प्लास्टिक सफाई से जुडी आपकी सोशल मिडिया पोस्ट को #PlasticFreeMountAbu से टैग करना न भूले, समय समय पर आबूटाइम्स व प्रशासन द्वारा विभिन्न लोगो को आकर्षक उपहार दिए जायेंगे |
इस मुहिम का विडियो हामरे युट्यूब चैनल पर जल्द ही अपलोड किया जायेगा, विडियो प्रकाशित की अपडेट के लिए हमारे चैनल को लिंक पर क्लिक कर आभी सब्सकराइब करे "आबूटाइम्स युट्यूब चैनल"