• 15 Aug, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 21.3℃
news-details
माउंट आबू मार्ग पर हुए बस बाइक एक्सीडेंट में युवक की हुई मौत

माउंट आबू मार्ग पर हुए बस बाइक एक्सीडेंट में युवक की हुई मौत

माउंट आबू | आज सांय करीब 6:00 बजे माउंट आबू मार्ग पर बाइक व रोडवेज बस के बीच जानलेवा एक्सीडेंट हो गया जिसमे पीछे बेठे आदिवासी युवक की मृत्यु हो गई | बाइक पर दो युवक माउंट आबू जा रहे थे की सामने से आ रही राजस्थान रोडवेज की बस जिसका न. RJ 24 PA 2164 है उससे उनका वाग नाले के निकट जबरदस्त एक्सीडेंट हो गया, एक्सीडेंट इतना गंभीर था की पीछे बेठे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई | एक्सीडेंट के मौके से बाइक चालक और बस ड्राइवर दोनों फरार है, वही मौके पर पुलिस पहुंची और शव को अस्पताल ले जाया गया है एवं पुलिस एक्सीडेंट की तब्दिश में जुट गई है | वही माउंट आबू आ रहे आबू वासी ज्योतिष जोनवाल, मोहन हिरागर व देवी सिंह देवल ने जब मौके पर कोई मदद को आगे नहीं आ रहा है तो उन्होंने वर्तमान न.पा अध्यक्ष जीतू राणा से संपर्क किया जिसके पश्चात एम्बुलेंस व पुलिस मौके पर पहुंची |

You can share this post!