HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 30 Sep, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 19.8℃
news-details
जीतू राणा 22 वोट से माउंट आबू के अध्यक्ष नियुक्त, भाजपा से तीन वोट पार्टी के विरुद्ध गिरे

जीतू राणा 22 वोट से माउंट आबू के अध्यक्ष नियुक्त, भाजपा से तीन वोट पार्टी के विरुद्ध गिरे

माउंट आबू | अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए भाजपा ने क्रॉस वोटिंग की उम्मीद से रीना राणा को मैदाम में उतरा लेकिन परिणाम कुछ ऐसे आये की भाजपा को अब खुद की पार्टी में बसे विभीषण की खोज करनी पद रही है | 18 पार्षद कांग्रेस से विजयी हुए थे एवं 6 भाजपा से वही एक निर्दलीय उमीदवार जीता था जिन्होंने कांग्रेस को समर्थन दिया, भाजपा को आशा थी की चुनाव परिणाम 18-7 होगा लेकिन जब परिणाम सामने आये तो सभी भाजपाई आश्चर्यचकित रह गए क्यूंकि भाजपा के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार को सिर्फ 3 वोट ही मिले यानी की 6 में 3 भाजपा पार्षदों ने पार्टी के अध्यक्ष पद के उमीदवार के खिलाफ वोट डाला | वही 22 वोट से माउंट आबू के नए अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के विजय पार्षद जीतू राणा विजयी रहे, अध्यक्ष पद नामांकन व परिणाम रिटर्निंग ऑफिसर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी, पुलिस अधिकारी प्रवीन कुमार, अंचल सिंह आदि की प्रशासनिक व्यवस्था में शांतिपूर्ण समाप्त हुआ | कल होगा उपाध्यक्ष का चयन| सिरोही सभापति मतदान हुआ समाप्त, कांग्रेस 26, भाजपा 09 | महेंद्र मेवाड़ बने सभापति, जुलूस में संयम लोढ़ा एवं अन्य पार्षद रहे मौजूद |

Search