• 16 Aug, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 22.2℃
news-details
सर्वश्रेष्ठ अध्यक्षा सहित 14 प्रसस्ती पत्र से इनर व्हील क्लब, माउंट आबू सम्मानित

सर्वश्रेष्ठ अध्यक्षा सहित 14 प्रसस्ती पत्र से इनर व्हील क्लब, माउंट आबू सम्मानित

माउंट आबू | हाल ही में जयपुर में इनर व्हील क्लब की राज्य स्तरीय बैठक का आयोजन हुआ जिसमे राजस्थान के विभिन्न इनर व्हील क्लब सदस्यों ने भाग लिया, इस सभा में क्लब के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गए जिसमे सम्मान समारोह भी सम्मलित है | इस सम्मान समारोह में माउंट आबू के इनर व्हील क्लब को विभिन्न क्षेत्रो में उत्तम कार्य के लिए कुल 14 प्रसस्ती पत्र दिए गए तो वहीं माउंट आबू क्लब अध्यक्षा गीता अग्रवाल को सर्वश्रेष्ठ क्लब अध्यक्ष से नवाज़ा गया | माउंट आबू क्लब द्वारा पुरे वर्ष अनेको कार्यक्रम आयोजित किये गए जिससे की समाज के लोगो का विकास हो सके व लोगो को सहायता मिले | गीता अग्रवाल की कुशल अध्यक्षता में रक्तदान शिविर, स्कूल व कॉलेज में शिक्षा, वृक्षारोपण, सफाई अभियान, परिवार विवाद हल करना जैसे अनेको कार्य किये गए | इन सभी कार्यो में हाल ही में आयोजित व्यसन मुक्ति अभियान बहुचर्चित रहा जिसमे करीब 8 - 10 स्कूल के विद्यार्थियों ने भाग लिया व माउंट आबू के नक्की झील पर स्टेज बनाकर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगो को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया | सम्मान समारोह में उनके साथ क्लब की सदस्याए काजल अग्रवाल, प्रीता, मधु गुप्ता मौजूद रही |