इस लेट लतीफी के चलते आज के रोज़ गार्डन के उद्घाटन का कार्यक्रम भी जल्द बाज़ी में पूरा किया गया तो वही नक्की झील पर वाई फाई का उद्घाटन करने पहुंचे मंत्री जी जनता की भीड़ न बटोर पाये, यहाँ तक की प्रेस कांफ्रेंस को भी एक औपचारिकता के रूप में समाप्त कर दिया गया | मंत्रीजी के इंतज़ार में बैठे आबू-पिंडवाडा विधायक समाराम गिरासिया भी 2:30 घंटे के लम्न्बे इंतज़ार के पश्चात रोज़ गार्डन के उद्घाटन स्थल से नाराज़ होकर लौट गये |