संस्थान निदेशक के. ए. श्यामकुमार ने सभी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सच्ची लगन व कठोर परिश्रम ही सफलता की कंुजी है, विद्यालय प्राचार्या उमाश्याम ने भी 12वीं के छात्र-छात्राओं को अपनी योग्यता को पहचानकर जीवन-लक्ष्य को तय करने का संदेश प्रेषित किया तथा बोर्ड परीक्षा के लिए आवश्यक निर्देश दिए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।
विद्यालय की ’हेड गर्ल’ अवनी मेहता ने अपने अनुभवों को बताते हुए विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया ।