• 16 Aug, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 19.3℃
news-details
दो दिन में सिमटा 5 दिन रहने वाला दिवाली सीज़न

दो दिन में सिमटा 5 दिन रहने वाला दिवाली सीज़न

माउंट आबू | दिवाली के दो दिन के बाद ही माउंट आबू में मानो पर्यटकों की बाड आ जाती थी लेकिन समय के साथ माउंट आबू में पर्यटकों की कमी देखने को मिली है खासकर विदेशी पयर्टक तो मानो लुप्त से हो गये है | पयर्टन की कमी का एक कारण माना जाता था नये पर्यटक स्थलों की कमी लेकिन उपखंड अधिकारी डॉ रविन्द्र गोस्वामी के मौजूदगी में कई नये पर्यटन स्थल बने जैसे की नेशनल पार्क, वंडर पार्क, रोज गार्डन, सेल्फी पॉइंट आदि | फिर क्या कारण हो सकता है की जो सेहर 10 दिन तक भारी सीजन देखता था आज वही शहर में सीजन मात्र 2 दिन पर सिमट कर रह गया है | 2019 के नववर्ष का सीजन भी हमेशा की तरह नहीं रहा था, लोगो की माने तो इसके कई कारण है जैसे की मूल्य से ज्यादा दाम लेना, दुर्व्यवहार करना, सुविधाओ की कमी आदि, तो वही आम जनता की माने तो उनका कहना है हर पर्यटन स्थल में दाम ज्यादा होते है, पर्यटक भी यहाँ आकर दादागिरी करते है जिस पर आम लोग भी पीछे नहीं हटते इत्यादि, इस पर बीच का रास्ता तो प्रशासन या पालिका को ही निकलना होगा | वही माउंट आबू में आज भी प्रचार प्रसार को लेकर कोई रणनीति नहीं दिख रही, आये दिन अन्य राज्य, शहर के द्वारा फैलाई जा रही झूठी खबरों पर भी एक्सन नहीं लिया जाता, साथ ही मरम्मत की परमिशन न होने के कारण होटल व्यवसाई भी कुछ नया नहीं कर पाते जिससे की वापस आने वाले पर्यटको को कुछ नया मिले | इस वर्ष हालाँकि कोरोना के कहर के चलते पर्यटन में कमी स्वाभाविक है लेकिन, जब दो दिन इतना ट्रैफिक आ सकता है तो 5 दिन तक क्यों नहीं | - मूल्य से बहुत ज्यादा दाम वसूलने वालो पर सख्त कानून लागु हो | - होम स्टे/ पीजी आदि को बढ़ावा मिले | - एडवेंचर पार्क, कैम्पिंग, ट्रैकिंग का प्रचार किया जाये | इस वर्ष दिवाली सीजन के आकडे
दिनांक कुल वाहन कुल आय
14/11/2020 974 119420
15/11/2020 1837 224460
16/11/2020 2854 335810
17/11/2020 3887 493030
18/11/2020 3389 421740
19/11/2020 2063 270690
नोट: माउंट आबू में किसी तरह का लॉकडाउन नहीं है |