HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 30 Sep, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 18.8℃
news-details
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व सरपंच सिवाड़ा, दुर्गाराम बेनीवाल बीजेपी में शामिल: सांचौर

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व सरपंच सिवाड़ा, दुर्गाराम बेनीवाल बीजेपी में शामिल: सांचौर

सांचौर | शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सरपंच सिवाड़ा (चितलवाना) दुर्गाराम बेनीवाल ने बीजेपी के सांसद देवजी पटेल की उपस्थिति में अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। बेनीवाल साल 2015-2020 के दौरान ग्राम पंचायत सिवाड़ा से सरपंच थे। कांग्रेस का साथ छोड़ बीजेपी का दामन पकड़ने के बाद बेनीवाल ने कहा कि मोदी जी के निर्णायक नेतृत्व एवं जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा को ज्वाइन किया हैं। उन्होंने कहा कि देश सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृ्त्व में विकास कर सकता है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश ने हर मोर्चे पर विकास किया है। बता दें कि बेनीवाल को बिश्नोई समुदाय का प्रभावी नेता माना जाता है और ऐसे में उनका बीजेपी में शामिल होना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है इस दौरान स्थानीय सांसद देवजी पटेल सहित पार्टी व संगठन के स्थानीय पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

Search