• 15 Aug, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 21.3℃
news-details
माउंट आबू के ग्लोबल अस्पताल में किया गया कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन

माउंट आबू के ग्लोबल अस्पताल में किया गया कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन

माउंट आबू | कोरोनावायरस की महामारी के बीच वैक्सीन की खुशखबरी के बाद अब स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देश पर प्रदेश के कई इलाकों में कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन आयोजित किया जा रहा है जिसके में प्रदेश के कई जिलों में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है इसी कड़ी में सिरोही जिले के माउंट आबू के ग्लोबल अस्पताल में आज कोरोना वैक्सीन ड्राई रन आयोजित किया गया माउंट आबू उपखंड अधिकारी डॉ गौरव सैनी ने आयोजित किए गए ड्राई रन का बारीकी से अवलोकन किया वही इस मौके पर ब्लाक सीएमएचओ गौतम मोरारका समेत माउंट आबू राजकीय चिकित्सालय के चिकित्सक मौजूद रहे | 25 लोगों के साथ किया ड्राई रन इस ड्राई रन में 25 लोगों के सात ड्राई रन किया गया एवं प्रवेश से से लगाकर टीकाकरण की सभी विधियों को बारीकी से समझाया गया और किस प्रकार से कार्य किया जाए इस प्रणाली को भी सभी को अवगत कराया गया |

You can share this post!