• 15 Aug, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 20.9℃
news-details
माउंट आबू, आरणा के निकट मुख्य मार्ग पर पलटी बस

माउंट आबू, आरणा के निकट मुख्य मार्ग पर पलटी बस

माउंट आबू | आज सांय करीब 7:45 माउंट आबू से आबूरोड़ जा रही ट्रेवल्स बस आरणा के निकट सड़क पर पलट गयी, घटना की सुचना मिलते ही आनन् फानन एम्बुलेंस, पुलिस आदि राहत कर्मी दुर्घटना स्थल पर पहुंचे | बस के पलटने से बस में सवार यात्रियों को चौट आई है जिन्हें एम्बुलेंस के जरिये माउंट आबू के सरकारी अस्पताल व ग्लोबल अस्पताल में ले जाया जा रहा है | बस इस तरह से पलटी की बस के टुकड़े हो गये, सड़क पर पलटी बस का हश्र बहुत ही दर्दनाक है | अभी तक कोई भी जान हानि की खबर नहीं आई है वही एक्सीडेंट सड़क किनारे होने के कारण यात्रीयो को खायी में उतर कर वन प्रेमी द्वारा खोजा गया ताकि अगर कोई यात्री निचे गिर गया हो तो उसे वापस ले आया जाये | इस घटना में बस के कंडक्टर की मृत्यु हो गई तो वही 50 वर्षीय युवक आनंद (गुजरात) के निवासी अभी वेंटिलेटर पर है और उन्हें अहमदाबाद रेफर किया जा सकता है |

You can share this post!