• 17 Aug, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 18.5℃
news-details
ग्लोबल अस्पताल, माउंट आबू में आयोजित रक्तदान उत्सव से 681 यूनिट प्राप्त

ग्लोबल अस्पताल, माउंट आबू में आयोजित रक्तदान उत्सव से 681 यूनिट प्राप्त

माउंट आबू | पिछले कई वर्षो से माउंट आबू में विशाल रक्त दान शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमे भारी संख्या में सभी आबू वासी बढ़ चढ़ कर भाग लेते है, सुधीर जैन द्वारा आयोजित रक्त दान उत्सव सफलता पूर्वक संपन्न हुआ इस उत्सव के आयोजन में म.हा व ग्लोबल अस्पताल ने संयुक्त रूप से भागीदारी दी | प्रातः 9:00 बजे से शुरू हुए रक्त दान उत्सव में महिलाये, युवा, पुरुष सभी ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया किसी रक्त दाता ने 54 वी बार रक्त दान किया तो किसी ने पहली बार रक्त दान जैसे महा दान का अनुभव लिया | पिछले वर्षो में प्राप्त हुए रक्त यूनिट वर्ष 2015 में 236 यूनिट रक्त हुआ था प्राप्त वर्ष 2016 में कुल 6 घंटे में 495 यूनिट रक्त हुआ था प्राप्त वर्ष 2019 में कुल 1008 यूनिट रक्त प्राप्त हुआ था इस वर्ष 2020 में कुल कुल 681 यूनिट रक्त प्राप्त हुआ