• 16 Aug, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 21.4℃
news-details
आज फिर हुआ भालू का हमला, इस बार ज्ञानसरोवर मार्ग पर वृद्ध पर हुआ हमला

आज फिर हुआ भालू का हमला, इस बार ज्ञानसरोवर मार्ग पर वृद्ध पर हुआ हमला

माउंट आबू | कल राज रात जहाँ डंपिंग यार्ड के निकट भालू ने एक बालक पर हमला किया था तो आज रात ज्ञानसरोवर मार्ग पर टूमना के निकट एक 68 वर्ष के वृद्ध पर हमला कर दिया | डासु सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह राजपूत अपने घर लौट रहे थे की अचानक भालू ने हमला कर दिया | गौरतलब है भालू के हमले में वृद्ध को ज्यादा गंभीर चौट नहीं है, वन विभाग के राजेश बिश्नोई ने जानकारी दी की वृद्ध के सीधे हाथ व सर पर भालू के तीखे नाख़ून के कारण घाव हुआ है व वह अभी ग्लोबल अस्पताल में उपचाररत है |