• 16 Aug, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 20.2℃
news-details
निजीकरण के विरोध में दो दिवसीय सरकारी बैंक बंद बैंककर्मियों ने किया विरोध प्रदर्शन

निजीकरण के विरोध में दो दिवसीय सरकारी बैंक बंद बैंककर्मियों ने किया विरोध प्रदर्शन

आबूरोड़। देश के समस्त सरकारी बैंक के कर्मचारी दो दिवसीय हड़ताल पर है इसमें आबूरोड की सभी सरकारी बैंक बंद रहे बैंक कर्मचारियों ने यह हड़ताल जन विरोधी निजी करण गतिविधियों को रोकने आम जनता का पैसा सरकारी बैंकों में सुरक्षित रखने के लिए की है सरकारी बैंक देश की अर्थव्यवस्था के आधार स्तंभ है जहां देश की आम जनता कि निधि सुरक्षित रखते हैं कम ब्याज पर जनता को ऋण मुहैया कराते हैं यह जानकारी प्रदर्शन में शामिल कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधि सत्य पाल रारियां एसबीआई ऑफिसर एसोसिएशन जयपुर सर्कल जोनल सेक्रेट्री एवं एल बी मौर्य, मोती लाल आर्य, अविनाश गोयल कुलदीप, रितेश यादव आर एल रोहित ,बी एल सिंघल अजय राज वानिया सुमित, मनीष, नकुल इत्यादि ने दी।