New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.
Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night
जिला प्रशासन ने शहर और बॉर्डर इलाके का निरक्षण कर देखी व्यवस्थाएं जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद पुलिस अधीक्षक के साथ आबूरोड पहुंचे जहां यूआईटी कार्यालय में स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक ली | बैठक में पालिका के पार्षदों ने नगरपालिका ईओ के खिलाफ नाराजगी व्यक्त करते हुए ईओ की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और कार्रवाई की मांग की |
बैठक के बाद सभी अधिकारी आबूरोड पहुंचे और सदर बाजार का निरक्षण किया | इस दौरान बाज़ार से गुजरने पर शहरवासियों ने अधिकारियों के लिए तालिय बजाकर सभी अधिकारियों का धन्यवाद दिया |
जिला कलेक्टर शहर के दौरे के बाद राजस्थान-गुजरात सीमा पर पहुंचे जहां उन्होंने एक निजी स्कूल में बने कोरोनटाइन सेंटर का जायजा लिया. साथ ही वहां मौजूद लोगों से जानकारी ली. इस दौरान सीएमएचओ राजेश कुंए, उपखंड अधिकारी रविन्द्र गोस्वामी, तहसीलदार दिनेश आचार्य कई अधिकारी मौजूद रहे |
जिला कलक्टर भगवती प्रसाद एवं जिला पुलिस अधीक्षक कल्याणमल मीणा ने भाखर क्षेत्रों का दौरा कर कोविड़-19 के तहत जरूरतमंद लोगों से रूबरू होकर भामाशाहों के माध्यम से पहुचाये जाने वाले राशन किट के बारे में जानकारी प्राप्त की एवं उनकी आवश्यकता के बारे में भी जानकारी ली।
इस मौके पर विभिन्न ग्राम पंचायतों तलेटी, जाम्बुडी, उपलाखेजड़ा निचलागढ़, देलदर इत्यादि ग्राम पंचायतों में बनाई गई निगरानी समिति के सदस्यो से भी मुलाकात कर कोविड-19 के तहत सुरक्षा उपायोे की जानकारी दी ताकि ग्राम समिति के माध्यम से आमजन तक जागरूकता हो सके।
ग्रामीणों से रूबरू होते हुए अन्य पेंशन एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। देलदर ग्राम पंचायत में भाखर क्षेत्र के लोगों द्वारा बैंक से राशि प्राप्त करने के बारे में जानकारी प्राप्त कर बैंक बी.सी के बारे में जानकारी प्राप्त की। ताकि किसी भी आमजन को परेशानी ना हो।