HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 30 Sep, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 18.8℃
news-details
रिक्को थाने के हैड कांस्टेबल कि तबियत बिगड़ने से हुआ निधन

रिक्को थाने के हैड कांस्टेबल कि तबियत बिगड़ने से हुआ निधन

आबूरोड | गार्ड ऑफ ऑनर देकर दी अंतिम विदाई, पुलिस बेडे सहित शहर मे छाई शोक कि लहर शहर के रिक्को थाने मे तेनात हैड़ कांस्टेबल दैवेन्द्र सिंह कि अचानक तबियत बिगड़ने के कारण मौत हो गई। सुचना मिलने पर जिला पुलिस अधिक्षक सहित प्रशासन पहुंचा ट्रोमा सेन्टर। मृत्क को दी श्रद्धाजंलि वही परिवार को दी सांतवना। जानकारी के अनुसार रिक्को थाने मे तेनात हैड़ कांस्टेबल दैवेन्द्र सिंह कि अचानक तबियत खराब हुई। साथी तुरन्त ही उनको गलोबल ट्रोमा सेन्टर लेकर गये जहां पर उपचार के दोरान उनकी मौत हो गई। दैवेन्द्र सिंह कि मोत का समाचार मिलते ही पुलिस बेडे सहित शहर मे छाई शोक कि लहर वही जिला पुलिस अधिक्षक कल्याणमल मीणा, आबूपर्वत डीएसपी प्रवीण कुमार सैन, रिक्को थानाधिकारी राणसिंह सोढ़ा, शहरथानाधिकारी अनील विश्रोई, सदर थानाधिकारी आनन्द कुमार सहित पुलिसकर्मी ट्रोमा सेन्टर पहुंचे। मृत्क के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनो द्वारा अंतिम संस्कार किया गया। वही जिला पुलिस अधिक्षक सहित पुलिस अधिकारीयो ने मृत्क को गार्ड ऑफ आनर देकर अंतिम सलामी देते हुये पुष्प चक्र चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी गई व परिवार को दुख कि घडी में सांतवना दी। मृत्क दैवेन्द्र सिंह बहुत ही हसमुख व मिलनसार व्यक्ति थे उनके इसी मेल मिलाप की बात को लेकर शहर का हर इंसान उनकी मौत पर अफसोस प्रकट कर रहा था।

Search