• 15 Aug, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 21.3℃
news-details
40 में से 33 मत के साथ मगनदान चारण आबूरोड़ नगर पालिका अध्यक्ष नियुक्त

40 में से 33 मत के साथ मगनदान चारण आबूरोड़ नगर पालिका अध्यक्ष नियुक्त

8 निर्दलीयो के साथ 4 कांग्रेस पार्षदों का मिला समर्थन आबूरोड। आबूरोड नगर पालिका के लिये हुये अध्यक्ष पद के मतदान में भाजपा प्रत्याक्षी मगनदान चारण ने 26 मतो से जीत दर्ज कि। आबूरोड नगरपालिका के लिये रविवार का दिन भाजपा के लिये खास रहा जहां पर भाजपा प्रत्याक्षी ने जीत दर्ज कर पालिका पर कब्जा किया। रविवार सुबह से ही पालिका के बहार लोगो का जमावडा होने लगा, सभी कि निगाहे भाजपा को मिले समर्थन को देखने के लिये बेताब थे। वही कांग्रेस के समर्थक निर्दलीयो के भरोसे कांग्रेस की जीत के कयासो के साथ खडे थे। सुबह 10 बजे निर्वाचन अधिकारी के सामने भाजपा के उम्मीदवार मगनदान चारण विधायक जगसीराम कोली, जिला अध्यक्ष नारायण पुरोहित के साथ वोट डालने पहुंचे कांग्रेस के उम्मीदवार भवनीश बारोट नगर अध्यक्ष अमित जोशी, पूर्व पालिका अध्यक्ष अश्विनी गर्ग व युथ कांग्रेस के कायर्ककर्ताओ के साथ वोट डालने पहुंचे। सुबह 10 बजे शुरू हुये मतदान मे करीबन 12 बजे के समीप भाजपा ने अपने 21 पार्षदो व 8 निर्दलीय समर्थन मे लिये सदस्यो के साथ मतदान करने पहुचकर मतदान किया। वही कांग्रेस के 11 सदस्य ने 11 बजे मतदान किया। मतदान के बाद निर्वाचन अधिकारी ने मतो कि गणना कि जिसमे भाजपा प्रत्याक्षी मगनदान चारण को 33 व कांग्रेस उम्म्ीदवार भवनीश बारोट को 7 मत मिले, निर्वाचन अधिकारी ने 26 मतो से मगनदान चारण को विजेता घोषित किया। अध्यक्ष पद पर जीत के बाद मगनदान चारण को प्रमाण पत्र दिया गया वही बहार खडे समर्थको से नारे बाती करते हुये मगनदान चारण का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। भाजपा को मिला 8 निर्दलीयो सहित 4 कांग्रेसी पार्षदों का समर्थन भाजपा के पास अपने 21 पार्षद थे वही निर्दलीय उम्मिदवार विक्रम राणा, दिलीप सोनी, रमेश वेष्णव, गायत्री माली,किरण रेगर, पुष्पा देवी, नीरज शर्मा,मीणा ने समर्थन देते हुये भाजपा प्रत्याक्षी के समर्थन मे वोट डाले वही कांग्रेस के 4 पार्षदों ने भी भाजपा के समर्थन में अपना मतदान किया। काँग्रेस से 4 पार्षदों ने किए कार्स मतदान कांग्रेस के 11 पाषर्द जीत कर आय थे उसके बाद भी आज पालिकाध्यक्ष के चुनावों में कांग्रेस जो मात्र 7 वोट मिले। 4 कांग्रेस के पार्षदो ने भाजपा प्रत्याशी मगनदान चारण के समर्थन ने वोट दिये।

You can share this post!