• 16 Aug, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 20.5℃
news-details
अभिषेक सुराना होंगे माउंट आबू के नये उपखंड अधिकारी

अभिषेक सुराना होंगे माउंट आबू के नये उपखंड अधिकारी

माउंट आबू | राजस्थान सरकार द्वारा देर रात जारी उपखंड अधिकारी की सूचि में 67 अधिकारियो के स्थानांतरण किये गये है, जिसमे वर्तमान उपखंड अधिकारी डॉ गौरव सैनी का स्थानांतरण मुख्य कार्यकारी अधिकारी, अजमेर के पद पर हुआ है तो वही वर्तमान चोमू (जयपुर) उपखंड अधिकारी अभिषेक सुराना को माउंट आबू एस.डी.एम के पद पर स्थानांतरित किया गया है | वर्तमान उपखंड अधिकारी डॉ गौरव सैनी का कार्यकाल एक कुशल व ईमानदार अधिकारी के रूप में संपन्न हुआ, अपने सरल स्वाभाव से उन्होंने आबू वासियों का दिल जीता, जो भी व्यक्ति उपखंड कार्अयालय अपनी परेशानी लेकर गया उसकी परेशानी समझ कर उसके लिए उतीर्ण हल खोजने का प्रयास डॉ सैनी द्वारा किया जाता रहा | स्थानांतरित हुए एस.डी.एम अभिषेक सुराना देश के सर्वोच्च इंजीनियरिंग कॉलेज आई.आई.टी से बी.टेक कर चुके है व उनकी उम्र 30 वर्ष है, पूर्व में ट्रेनी के रूप अतिरित्क जिला कलेक्टर, बीकानेर व मसूरी में भी कार्यरत रह चुके है |