HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 30 Sep, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 18.8℃
news-details
82 वर्ष की वृद्धा सहित आज 8 कोरोना मरीज डिस्चार्ज: सिरोही

82 वर्ष की वृद्धा सहित आज 8 कोरोना मरीज डिस्चार्ज: सिरोही

सिरोही | जिले में आज का दिन कोरोना के द्रष्टिकोण से अभी तक सबसे सुखम रहा जहा आज एक भी नया कोरोना पॉजिटिव सामने नहीं आया है तो वही आज 8 पूर्व में कोरोना पॉजिटिव आये मरीजों की नेगेटिव रिपोर्ट आने पर उन्हें स्वस्थ घोषित कर डिस्चार्ज कर दिया गया | आज डिस्चार्ज हुए 8 व्यक्तियों में एक 82 वर्ष की वृद्ध भी थी, जब वृद्धा की सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी तब उनकी उम्र का तकाज़ा देखते हुए उन्हें जोधपुर रेफेर करने की बात की गई थी तो वही वृद्धा में कोई सिम्पटम न होने के कारण सिरोही में ही रखकर उपचार करने पर जोर दिया गया जिस पर वृद्धा ने शुरुआत में कहा था में यही से ठीक होकर वापस घर जाउंगी, आज जब उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई तो सिरोही चिकत्सको की प्रशंसा के साथ, वृद्ध महिला के विशवास की भी जीत हुई | वृद्धा ने चिकित्सको एवं नर्सिंग स्टाफ की तारीफ़ करते हुए कहा यहा मेरी एक माँ की भाति देखभाल की गई |
मावल (आबूरोड़) की एकमात्र पॉजिटिव महिला निकली नेगेटिव। उन्हें कोरोना नही है, दूसरी जाँच में कैंसर पाया गया। लंबे समय से बीमार चल रही हैं। आज छुट्टी दी गई। “फिर टेस्टिंग किट संदेह के घेरे में”
 

जिले में तारीख व गाँव के अनुसार कुल कोरोना पॉजिटिव का ब्यौरा जानने के लिये यहा क्लिक करे

 

Search