HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 30 Sep, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 18.2℃
news-details
19 मई को 21 नये पॉजिटिव से सिरोही में कुल कोरोना पॉजिटिव की संख्या 69

19 मई को 21 नये पॉजिटिव से सिरोही में कुल कोरोना पॉजिटिव की संख्या 69

सिरोही | जिले के लिए आज का दिन फिर भारी दिन बनकर बिता, आज फिर जिले के सबसे अधिक कोरोना पॉजिटिव सामने आये है, 21 नये पॉजिटिव के साथ अब जिले में कुल 69 कोरोना संक्रमित व्यक्ति है | प्रातः शिवगंज तहसील के छावनी से आज का पहला कोरोना संक्रमित सामने आये तो वही कुछ समय बाद 6 और कोरोना पॉजिटिव सामने आये जो की सिरोही के आदर्श नगर से 1, रेवदर तहसील क्षेत्र के दांतराई में 4 एवं आबूरोड़ में उत्तर प्रदेश निवासी एक व्यक्ति निकला कोरोना पॉजिटिव हालांकि इस व्यक्ति की बनारस जाते समय बीच मार्ग में ही मृत्यु हो चुकी है, मृत्यु के पश्चात लिया गया था सैम्पल जो की पॉजिटिव आया है | दोपहर में एक साथ सिरोही के जामोतरा से फिर कोरोना संक्रमित सामने आये इस बार 4 नए कोरोना संक्रमित जामोतरा से मिले | सांय में शिवगंज तहसील के अंदोर गाँव से 2 और कोरोना पॉजिटिव मिले और रात में फिर 4 नये कोरोना पॉजिटिव सिरोही के जामोतरा से गाँव से और मिले | मध्य रात्रि में 4 नये कोरोना संक्रमित और सिरोही जिले से फिर सामने आये है, यह चारो कोरोना पॉजिटिव सिरोही के ऊड, जावाल, तवरी एवं वराल से है इन 4 नये कोरोना संक्रमित व्यक्तियों से अब जिले में कुल कोरोना पॉजिटिव की संख्या 69 पहुंची |

सिरोही रेड जोन हुआ घोषित, जाने क्या है गाइडलाइन्स

सिरोही जिले का कोरोना स्टैट्स - कुल कोरोना पॉजिटिव: 69 - पॉजिटिव से कुल नेगेटिव हुए: 05 - सैंपल से पहले मृत्यु: 01 - नोट: आबूरोड़ के किवरली से जो एक रिपोर्ट भेजी गई थी वह ड्राइवर मुंबई का था एवं एक और व्यक्ति जिसकी बनारस जाते समय मृत्यु हो गई थी वह यूपी का निवासी था एवं सैम्पल आबूरोड़ से भेजा गया था । जिले में तारीख के अनुसार कुल कोरोना पॉजिटिव का स्टैट्स
दिनांक कुल पॉजिटिव तहसील/ शहर गाँव
7 मई 1 सिरोही नवाखेडा(1)
8 मई 1 आबूरोड शहर(1)
9 मई 1 रेवदर डबाणि(1)
10 मई 1 पिंडवाडा खाखरवाड़ा(1)
11 मई 7 सिरोही | आबूरोड जमोतरा(3),कालन्द्री (1), टुआ(1), काकेन्द्रा(1) | किवरली (1)
13 मई 3 रेवदर, आबूरोड डबाणि(2), किवरली(1)
14 मई 8 सिरोही, शिवगंज तवरी(3), डोडूआ (1), हलिलिवड़ा (2), मांडवा(1) | कैलाशनगर(1)
15 मई 2 पिंडवाडा खाखरवाडा(1), भीमाना(1)
16 मई 8 पिंडवाडा(6) | आबूरोड़(2) वीरवाडा(5), आरसणा(1) | खडात(1), नया खेडा(1)
17 मई 10 सिरोही(7) | पिंडवाडा(2) | शिवगंज(1) तवरी(6), कुमा(1) | अजारी(2) | चांदना(1)
18 मई 06 सिरोही(6) जामोतरा(6)
19 मई 21 सिरोही(9), रेवदर(4), आबूरोड(1), शिवगंज(3) आदर्श नगर(1), जामोतरा (8), ऊड(1), जावाल(1), तवरी(1) एवं वराल(1) | दांतराई(4) | आबूरोड(1) | छावनी(1), अंदोर(2)
जिले में कुल कोरोना पॉजिटिव के अनुसार स्टैट्स
कुल पॉजिटिव शहर/ तहसील गाँव
05 शिवगंज कैलाश नगर(1), चांदना(1), छावनी(1), अंदोर(2)
11 पिंडवाडा वीरवाडा(5), खाखरवाड़ा(2), भीमाना(1), आरासणा(1), अजारी(2)
07 रेवदर दबाणी(3), दांतराई(4)
06 आबूरोड किवरली(2), शहर(1), खडात(1), नयाखेडा(1), मृत्यु (1)
40 सिरोही कालन्द्री(1), टुआ(1), काकेन्द्रा(1), जामोतरा(17), नवाखेडा(1), तवरी(10), डोडूआ(1), हलिलिवड़ा(2), मांडवा(1), कुमा(1), आदर्श नगर(1), ऊड(1), जावाल(1), वराल(1)

Search