• 16 Aug, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 20.7℃
news-details
आज आये 4 नये पॉजिटिव तो वही अब तक 183 मरीज़ डिस्चार्ज

आज आये 4 नये पॉजिटिव तो वही अब तक 183 मरीज़ डिस्चार्ज

सिरोही | जिले में जहा रोज़ाना नये कोरोना पॉजिटिव सामने आ रहे है तो वही डिस्चार्ज की संख्या में भी लगातार इज़ाफा हो रहा है, लगातार 2 बार रिपोर्ट नेगेटिव आने पर आबूरोड़-मानसरोवर के आइसोलेसन वार्ड में भरती कोरोना पॉजिटिव को स्वस्थ घोषित कर वापस घर भेजा जा रहा है | माउंट आबू में आई दोनों युवतिया की रिपोर्ट लगातार नेगेटिव आने पर उन्हें डिस्चार्ज किया गया है तो वही उनके संपर्क में आये उनके घर वालो के सैंपल नेगेटिव आने से अब राज्य के एक मात्र पर्यटन स्थल माउंट आबू में कोई कोरोना पॉजिटिव का एक्टिव केस नहीं है | पिछले 4 दिन 14 जून से 17 जून की बात करे तो कुछ इस तरह रहा जिले में कोरोना केस का आकड़ा :-
14 जून 19 सिरोही(2) | पिंडवाडा(4) | शिवगंज(13) कालन्द्री(2) | रोहिडा(4) | शिवगंज(13)
15 जून 14 पिंडवाडा(9) | सिरोही(1) | शिवगंज(2) | आबूरोड़(1) | रेवदर (1) रोहिडा(6), पिंडवाड़ा(1), नितोड़ा(1), वासा (1) | सिरोही(1) | शिवगंज(1), रारबड़ (1) | आबूरोड़ (1) | सिरोड़ी (1)
16 जून 4 पिंडवाडा(1) | शिवगंज(3) रोहिडा(1) | पोसालिया(3)
17 जून 6 पिंडवाडा(2) | शिवगंज(1) | आबूरोड़(2) | सिरोही (1) रोहिडा(2) | राबड़र (1) | आबूरोड़ (2) | बालदा (1)
आज 18 जून को 4 नये पॉजिटिव केस सामने आये है जो कि शिवगंज में 1 एवं रोहिडा से 3 पॉजिटिव है, सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार ने दी जानकारी। इस प्रकार जिले का आंकड़ा पहुंचा 326 । एक हफ्ते पहले राजस्थान सरकार द्वारा राजस्थान प्रवेश के सभी बोर्डर को नियंत्रित कर आवाघमन के लिए पास आवश्यक कर दिया था जिसे अब सरकार ने हटा दिया है अर्थात अब राजस्थान में प्रवेश या निकासी हेतु किसी प्रकार के पास या NOC की जरुरत नहीं होगी |