• 15 Aug, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 22.8℃
news-details
नहीं थम रहा जिले में कोरोना कहर, आज सिरोही शहर में 5 नये पॉजिटिव सामने

नहीं थम रहा जिले में कोरोना कहर, आज सिरोही शहर में 5 नये पॉजिटिव सामने

सिरोही | जिले में जहा कल अब तक के सबसे अधिक 47 मामले सामने आये थे तो वही आज आये 5 नये पॉजिटिव से जिले में कुल कोरोना पॉजिटिव की संख्या 271 पहुँच गई है |आज आये पॉजिटिव सभी सिरोही से है | जहा एक और लगातार कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढती जा रही है तो वही प्रसाशन भी सकती से कंटेटमेंट जोन बना रहा है, ऐसे में सबसे अधिक आवश्यक है खुद जागरूक रहकर कम से कम लोगो के संपर्क में आना | जिले में जहा अब तक 142 व्यक्ति डिस्चार्ज किये जा चुके है वही एक्टिव मरीजों में कोरोना के लक्षण न होने से उनकी 2 रिपोर्ट नेगेटिव आने के पश्चात जल्द ही उन्हें घर भेज दिया जायेगा | अफवाहों से बचने उतना ही आवश्यक है जिनता कोरोना से बचना, जिस किसी क्षेत्र में एक व्यक्ति पॉजिटिव सामने आता है तो लोग झूठी अफवाहे व खबरे फैलना लग जाते है, ऐसे में उन्हें समझना होगा की जब मीडिया जैसे की आबूटाइम्स द्वारा लगातार हर खबर / अपडेट प्रकाशित की जा रही है फिर खुद खबर न बनाये और विश्वसनीय मीडिया फॉलो करे |

You can share this post!