HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 29 Sep, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 19.2℃
news-details
सेन्ट ऐन्सलम् स्कूल, आबूरोड़ के 12वीं बोर्ड में विद्यार्थियों का शानदार परिणाम

सेन्ट ऐन्सलम् स्कूल, आबूरोड़ के 12वीं बोर्ड में विद्यार्थियों का शानदार परिणाम

सेन्ट ऐन्सलम् सीनियर सैकण्डरी स्कूल, आबूरोड़ का 12वीं बोर्ड सी.बी.एस.ई का परीक्षा परिणाम 2025 सी.बी.एस.ई बोर्ड द्वारा 12वीं का परीक्षा परिणाम सोमवार 13/05/2025 को घोषित किया गया। जिसमें सेन्ट ऐन्सलम् सीनियर सैकण्डरी स्कूल, आबूरोड के विद्यार्थियों का 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम बहुत ही बेहतर और उत्र्कष्ट रहा। कक्षा 12वीं में कला वर्ग मे प्रथम स्थान पर रिषित चैधरी 98.2 प्रतिशत, द्वितीय स्थान पर दक्ष बोहरा 97.6 प्रतिशत और तृतीय स्थान पर हेत्वी अग्रवाल को 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। वाणिज्य वर्ग मे प्रथम स्थान पर नम्रता सुरेडिया 92 प्रतिशत, द्वितीय स्थान पर रिशभ जैन 88.4 प्रतिशत और तृतीय स्थान पर रौनक अग्रवाल को 86.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। इसके साथ ही विज्ञान वर्ग में प्रथम स्थान धानी राठौड़ को 89.4 प्रतिशत, द्वितीय स्थान पर मधु वर्मा 88.2 प्रतिशत, मोहम्मद इमरान 88.2 प्रतिशत, तृतीय स्थान पर वनषिका मोरवाल को 87.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। साथ ही 12वीं कक्षा के शेष सभी विद्यार्थियों का परिणाम बेहतर रहा। संस्था प्रधानाचार्य फादर डोमनिक, उप-प्रधानाचार्य सिस्टर अरूणा व मैनेजर फादर जोशी ने विद्यालय की कक्षा 12वीं केसभी होनहार छात्र-छात्राओं एवं समस्त स्टाफ को विद्यालय के बेहतर परीक्षा परिणाम दिलाने और विद्यालय का नाम रोशन करने के लिए सभी को बधाई और शुभकामनाँए दी, साथ ही सभी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की ।

Search