माउंट आबू पहुंचे पूर्व सी.एम गहलोत, कहा मोदी सरकार का अच्छे दिन का वायदा छलावा साबित हुआ


| February 21, 2016 |   ,

पूर्व मुख्य मंत्री अशोक गहलोत माउंट आबू पहुंचे
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज शाम माउंट आबू पहुंचे, पूर्व उपमुख्य सचेतक रतनदेवासी, कांग्रेसी नेता नीरज डांगी, राजेंद्र सांखला आदि ने यात्रीकर नाके पर किया भव्य स्वागत | रतन देवासी के बहन की शादी में शिरकत करने आये अशोक गहलोत माउंट आबू के सर्किट हाउस में मिडिया से मुखातिब हुए जहा उन्होंने देश में चल रहे जवल्त मुददे आक्षरण को लेकर टिप्पणी की ।

अच्छे दिन साबित हुआ छलावा
मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत ने कहा कि ने कहा कि केंद्र के मोदी सरकार ने अच्छे दिन आने का जनता के साथ जो वायदा किया था वह भी पूरी तरह छलावा साबित हुआ, बीजेपी की जनता से धोखा करने की मानसिकता भी सामने आ गई है।

जाट आरक्षण आंदोलनकारियों से मिडिया के माध्यम से की अपील
वही हरियाणा के जाट आरक्षण आंदोलनकारियों से भी अपील करते हुए कहा कि वे हिंसा का रास्ता छोड़ दें। हिंसा से जानमाल की हानि होती है। जो अंततरू देश के लिए ही नुकसानदायक है। उनके शासनकाल में भी आंदोलन हुए थे, कई समस्यायें आईं। लेकिन परस्पर डायलॉग से समस्याओं का समय रहते त्वरित समाधान किया गया। जिससे जानमाल की हानि होने से बच गई। कांग्रेस पार्टी ने जाटों को पूर्व में ही आरक्षण दे दिया था। लेकिन अदालत ने उस पर रोक लगा दी है इसलिए इस संदर्भ में कुछ भी कहा जाना उचित नहीं होगा। जो भी कार्य हो वह संविधान के दायरे में होना चाहिए।

संवादाता
कमलेश प्रजापत, माउंट आबू

 

 

Comments box may take a while to load
Stay logged in to your facebook account before commenting

[fbcomments]

Participate in exclusive AT wizard

   AT Exclusive    Writers   Photography   Art   Skills Villa