• 16 Aug, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 22.2℃
news-details
64 वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में सेन्ट ऐन्सलम् स्कूल, आबूरोड़ की जीत का शंखनाद

64 वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में सेन्ट ऐन्सलम् स्कूल, आबूरोड़ की जीत का शंखनाद

64 वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 2019-20 में सेन्ट ऐन्सलम् उच्च माध्यमिक विद्यालय, के छात्रों ने बहुत जोश व उत्साह के साथ न केवल भाग लिया अपितु श्रेष्ठ परिणाम के साथ अपनी जीत का झंडा लहराया। फुटबाॅल 19 वर्ष छात्र वर्ग प्रतियोगिता में सेन्ट ऐन्सलम् उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्रों ने अपने हुनर प्रतिभा को दिखाते हुए पूरे जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता मे विजय रही दल इस प्रकार है सुनिल चैधरी, मंयक कुमार, गजेन्द्र सिंह, अर्थव माथुर, आदित्य पाल सिंह, शाश्वत मकवाना, दीपक विश्वकर्मा, कार्निक बारोट, प्रणोद कुमार, दर्पण पुष्करणा, गजराज सिंह, विवके कुमार, गीतांश शर्मा, हर्ष रावल, आर्य शर्मा, मयुर विजयता दल मे से छात्रों की योग्यता व खेल प्रर्दशन को ध्यान मे रखते हुए सेन्ट ऐन्सलम् विद्यालय मे से कई छात्रों का स्टेट जाने वाली टीम में चयन हुआ। चयनित छात्र:- सुनिल चैधरी, मंयक कुमार, गजेन्द्र सिंह, अर्थव माथुर, हर्ष रावल, गीतांश शर्मा दिनाँक 11.09.2019 बुधवार को सेन्ट ऐन्सलम् से टीम स्टेट के लिए रवाना हुए। प्राचार्य फादर जाॅॅसफ ने सभी विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा जोश का प्रर्दशन करते हुए विजय होने का आशीर्वाद दिया। बैडमिंटन 14 वर्ष छात्र वर्ग प्रतियोगिता मंे सेन्ट ऐन्सलम् के छात्रों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। स्टेट जाने वाली टीम में यर्थात मकवाना, रिशित चैधरी का चयन हुआ। द्वितीय समूह बैडमिंटन 14 वर्ष छात्र वर्ग प्रतियोगिता मंे सेन्ट ऐन्सलम् के छात्रों ने अपनी अदितीय प्रतिभा का प्रर्दशन करते हुए सिरोही जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने विद्यालय के नाम का जीत पर झंडा गाढ़कर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रथम रहे छात्र है:- वंश चतुर्वेदी, शान्तनु जैन, हर्षित चैधरी, काव्य अग्रवाल। स्टेट जाने वाली टीम में चयन वंश चतुर्वेदी, शान्तनु जैन, हर्षित चैधरी। टेबल टेनिस 17 वर्ष छात्र वर्ग प्रतियोगिता में सेन्ट ऐन्सलम् के विद्यार्थियों ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। स्टेट जाने वाली टीम में चयन निशांत जैन, अंश अग्रवाल, हिमांग शर्मा। बैडमिंटन 19 वर्ष छात्रा वर्ग प्रतियोगिता मंे सेन्ट ऐन्सलम् के मेधावी छात्राओं ने भाग लेकर विद्यालय को तृतीय स्थान दिलाया। छात्रा भव्या पटेल, दिव्या सोमपूरा, उमिशा हिरनदानी, कोमल कंवर, खुशी गोयल। स्टेट टीम में चयन:- भव्या पटेल, दिव्या सोमपूरा, उमिशा हिरनदानी। बास्केट बाॅल 17 वर्ष छात्र वर्ग प्रतियोगिता में सेन्ट ऐन्सलम् विद्यालय के योगेश जाँगिड़ का स्टेट जाने वाली टीम में चयन हुआ। खो-खो 19 वर्ष छात्रा वर्ग प्रतियोगिता मंे सेन्ट ऐन्सलम् विद्यालय की ईशिका सोनी, चेस्टा मोरवाल का स्टेट टीम में चयन हुआ। क्रिकेट 17 वर्ष छात्र वर्ग प्रतियोगिता में सेन्ट ऐन्सलम् विद्यालय से हेमांग सक्सेना का स्टेट टीम में चयन हुआ। यह सेन्ट ऐन्सलम् विद्यालय के लिए बड़े गौरव की बात है की यहाँ के छात्रा व छात्राओं ने 64 वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 2019-20 में जीत का झंडा लहराते हुए अपने विद्यालय के गौरव कों ऊँचा किया। यह सभी सफलता विद्यालय के शारीरिक शिक्षक नितेश वैष्णव, सतिशा कुमार, प्रशिक्षक संदीप थाॅमस, तन्खोलेट किपगेेन एवं मुकेश कुमार सोलांकी के कठिन परिश्रम अभ्यास व कर्मठता का ही परिणाम है।